संत रविदास जयंती पर तन्हा नागपुरी व भोजराज सरोद का सत्कार
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_46.html
नागपुर। हिलटाप टेकडी पानी के टंकी के सामने संत रविदास महाराज की 649, जयंती, संत रविदास भवन में कवि व दलित मित्र तन्हा नागपुरी के अध्यक्षता मे अनेक कार्यकर्ताओ के प्रमुख उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
सर्व प्रथम सारे विश्व समुदाय को मन चंगा तो कठौती में गंगा का कालजयी नारा देने वाले मानवता वादी संत रविदास जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर के उन्हें मान वंदना श्रध्दा से दी गई। समाजसेवी खेमचंद पटले,अजय साखळे, राजू मोहबे, राजेश सोनेकर, श्मामभाऊ सोनेकर, मोहन सोनबरसे, पूर्व नगर सेविका पद्माताई उईके, मुन्ना ढोने ने इस मौके पर बेहतरीन कार्य एवं आत्मबोधी संबोधन संत रविदासजी के जीवनी पर करने के लिए तन्हा नागपुरी व भोजराज सरोदे का सत्कार सम्मान से गुलदस्ता देकर किया और शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए उन्होंने श्मामभाऊ सोनेकर की सराहना की गई।
कार्यक्रम के सफलतार्थ, अजय हट्टेवार,पापा ठाकुर, पिल्लू पटेल,अरुण घाघरे, रमेश सटवे, अजय साखळे, भोजराज सरोदे, खेमचंद पटले, शत्रुघ्न महतो,राजू मोहबे, संजय बडखाने, विनोद काळे, गणेश सिंगारे, राजेश सोनेकर, राज सोनेकर, नंदू सोनबरसे, सुरेन्द्र चौधरी, सुरेश सिरसवाल, हरि नागोसे,बंडू शरणागत, राहुल ठाकरे पिंटू बामनगोते, राधेश्याम परिहार, दादाराव रक्षित, मोहन सोनबरसे, प्रभाकर पहाड़े, नागो सोनेकर, राम सोनेकर, वंदना शेन्डे, सीताबाई सनेश्वर, संगीता शेन्डे, साधना वाघमारे, दुर्गा मनोहरे, कल्पना बांगरे,रेखा वाघमारे, समाज बंधू आदि ने अथक परिश्रम लिया।
