म. प्र. के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यादव के नगर आगमन पर किया सत्कार
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_47.html
महाराष्ट्र यादव महासभा के कार्यालय पहुंचे
नागपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के नागपुर आगमन पर महाराष्ट्र यादव महासभा द्वारा भव्य स्वागत - सत्कार किया गया। इस अवसर पर महासभा के सदस्य व पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अरुण यादव की विशेष उपस्थिति में यादव समाज की तरफ से नागपुर में राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी पर विचार विमर्श किया गया, जिसमें सदस्यों और पदाधिकारी ने अपनी राय रखते हुए समाज के उत्थान पर चर्चा की।
नागपुर में महाराष्ट्र यादव महासभा द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की प्रशंसा करते हुए अरुण यादव ने यादव समाज को होली के अवसर पर बड़वानी आने का आग्रह पूर्वक निमंत्रण दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजू पटेल, सतीश यादव, मंगल यादव, जंग बहादुर यादव, प्रवेश यादव, गजानंद यादव, पापा यादव, समीर यादव, अधि. देवेंद्र यादव, निलेश यादव, आदर्श भाई, शक्ति भाई आदि उपस्थित थे।
