Loading...

प्रा. उज्ज्वला अंधारे को 'व्यंजकोपासक पुरस्कार' से किया सम्मानित


'तो स्वप्नांचा गावं' म्यूजिक एल्बम का विमोचन

नागपुर। पौॲड्स क्रिएशन द्वारा 'तुला पाहताना' कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अंतर्गत प्राचार्य उज्ज्वला अंधारे की कविताओं को संगीतकार गणेश सूत ने संगीतबद्ध किया। इन कविताओं के नए गीतों का 'तो स्वप्नांचा गाव' इस तीसरे संगीत एल्बम का विमोचन उत्कर्ष सभागृह मोर भवन में किया गया।


इस अवसर पर संगीतकार केदार अभ्यंकर और विजया अभ्यंकर ने सौ. विजया ब्राह्मणकर, अजित पाध्ये, प्रशांत पाटील की उपस्थिति में उज्ज्वला अंधारे को सन्मानित व्यंजकोपासक पुरस्कार प्रदान किया।
उनकी कविताओं का गायन वैशाली पाटील, गौरी सोमलवार, केदार अभ्यंकर, हर्षदा बडे, विलास देशकर, दीप्ती मुंजे, पौर्णिमा अभ्यंकर, सतीश बल्लाळ, नरेंद्र माथुरकर, दीपक तांबेकर, किशोर उपगन्लावार ने किया। 

वाद्यवृंद की संगति मिलिंद दातार, वृंदा दातार, विनय बाळ पुणे और गोविंद गडेकर नागपूर ने की।
कार्यक्रम का उद्घाटन अजित पाध्ये ने किया। विशेष अतिथि के रूप में प्रशांत पाटील उपस्थित थे। अध्यक्ष पद सुप्रसिद्ध कादंबरीकार सौ विजया ब्राह्मणकर ने संभाला। सूत्र संचालन सौ. अरूणा जगताप ने किया और मैफिली का बहारदार सूत्रसंचालन प्राचार्य उज्वला अंधारे और अंजली बोरावार ने किया।

कार्यक्रम की सफलता के लिए दीपक तांबेकर, स्नेहल तांबेकर और दीपशिखा पाथरकर ने विशेष परिश्रम किया। कार्यक्रम में नाना अटाळकर, सुषमा माचवे, तुषार विघ्ने विजयराव बोरीकर, मुकुंद घाटे की विशेष उपस्थिति थी। भरगच्च उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
समाचार 2373345824334927405
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list