Loading...

अभिनंदन मंच से विविध मनोरंजन की सुंदर प्रस्तुति रही


नागपुर। विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम अभिनंदन मंच (ज्येष्ठ नागरिकों का सम्मान) के अंतर्गत कार्यक्रम - विविध मनोरंजन में हास्य ब्यंग्य, कविता, गीत, गजल, शायरी चुटकुलों की सुंदर प्रस्तुति रही। यह आयोजन हिंदी मोर भवन रानी झांसी चौक में किया गया। प्रमुख अतिथि कौशल त्रिवेदी अधिवक्ता उच्च न्यायालय, नागपुर व विशिष्ट अथिति डॉ. महेश तिवारी की मंच पर उपस्थिति रही। अतिथियों का स्वागत, शरद त्रिवेदी विजय तिवारी, डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी ने अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह से किया। 

सुनील तिवारी ने अतिथि कौशल त्रिवेदी अधिवक्ता का विधिवत परिचय दिया। कौशल त्रिवेदी अधिवक्ता ने अपने वक्तव्य अभिनंदन मंच से ज्येष्ठ नागरिको के शानदार कार्यक्रम की प्रस्तुति देखकर भाव विभोर हो गए। उन्होंने बुजुर्गों को संदेश देते हुए कहा अपने माता - पिता की सेवा ही सर्वोपरि  है। अपने घर में बच्चों को संस्कार देना अति आवश्यक है। घर के बुजुर्गों से मिली सीख से ही बच्चे संस्कारित होते है। 

अभिनंदन मंच से एक से बढ़कर एक हास्य कविता, शायरी, चुटकले से हंसी के ठहाके लगाए। कार्यक्रम के आयोजकों की भूरि - भूरि प्रशंसा की और बधाई दी। विशिष्ट अतिथि डॉ  महेश तिवारी ने अपनी कविताओं के माध्यम से समां बांधा और श्रोताओं सा खूब तालिया बटोरी। कार्यक्रम का संयोजक संचालन डॉ. कृष्ण कुमार द्विवेदी ने किया।

सर्व प्रथम कार्यक्रम की शुरूआत कृष्णा कपूर, माया शर्मा, लक्ष्मीकांत कोठारी, सुरेश त्रिवेदी, राजेंद्र मिश्रा, शरद त्रिवेदी, सुरेश त्रिवेदी, लक्ष्मी नारायण केशकर, धीरज दुबे, सुजाता दरवडे, दीपक गुप्ता, विनायक चिंचालकर, शिवशंकर श्रीवास, सभी प्रतिभागियों ने अपनी हास्य व्यंग, शेरों शायरी और चुटकले से कार्यक्रम में सभी श्रोताओं को खूब हंसाया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बच्चू पांडेय, अंबरीश दुबे, अनिता गायकवाड़, विजय तिवारी, सुजाता दुबे, जय प्रकाश गुप्ता, दिनेश बागड़ी, जितेंद्र जैन, सतीश गजभिए, शंकर मेश्राम, उमेश जैन, सविता यादव, दिनेश बागड़ी, आर सी महतो की उपस्थिति रही। आभार प्रदर्शन का दायित्व शरद त्रिवेदी ने किया।
समाचार 3932275141250296816
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list