अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन शाखा नागपुर ने सभी देवी- देवताओं के सानिध्य में होली मिलन का किया आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_480.html
नागपुर। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन शाखा नागपुर महाराष्ट्र संस्था द्वारा स्थानीय संकटमोचन हनुमान मंदिर, वर्धमान नगर में श्री हनुमानजी की छत्रछाया और सभी देवी-देवताओं के सानिध्य में होली मिलन का आयोजन किया गया।
अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल के प्रस्तावित उद्बोधन से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। सुमधुर भजनों, राधा- कृष्ण की सुंदर लाइव झांकी और रंग-बिरंगे परिधानों से सजी लगभग 75 से 80 बहनों ने होली मिलन समारोह में नृत्य, गीत- संगीत, प्रसादी व हाई- टी का आनंद लिया। धन्यवाद ज्ञापन सचिव ज्योति अग्रवाल द्वारा किया गया।
आयोजन की संयोजिकाएं हमारी वरिष्ठ सलाहकार अनीता अग्रवाल, पुष्पा पोद्दार, निशा अग्रवाल व तिलोत्तमा अग्रवाल के अथक प्रयासों से एक शानदार प्रोग्राम देखने मिला। अध्यक्ष - सुषमा अग्रवाल, सचिव - ज्योति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष - रीतू जिंदल सहित अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन शाखा नागपुर महाराष्ट्र ने सभी का सादर आभार माना।



