Loading...

आदिवासी विकास विभाग की प्रकल्प स्तरीय क्रीडा स्पर्धा संपन्न


यशवंत स्टेडियम में हुई तीन दिवसीय क्रिडा स्पर्धा

नागपुर। आदिवासी विकास विभाग की तरफ से अधिकारी व कर्मचारियों के लिए प्रकल्प स्तरीय क्रीडा स्पर्धा 2026 का आयोजन 21 से 23 फरवरी तक यशवंत स्टेडियम में किया गया। स्पर्धा में विभाग के कर्मचारी व अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिगंबर चव्हाण प्रभारी अपर आयुक्त आदिवासी विभाग ने की। जबकि सुकेशनी तेलगोटे सहायक आयुक्त समाज कल्याण विभाग, रचना मेश्राम महा व्यवस्थापक शबरी, किशोर वानखेड़े अध्यक्ष इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी नागपुर और राजेंद्र सरोदे अध्यक्ष यशवंत बहु जनकल्याण संस्था नागपुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। 

इस अवसर पर अधिकारी और कर्मचारियों का मार्गदर्शन करते हुए दिगंबर चव्हाण ने कहा कि आज कल के तनाव भरे और व्यस्त जीवन में खेल स्वास्थ्य  को सुधारने का एक महत्वपूर्ण अंग बन गया है, सदा खेलते रहने से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है ऐसी स्पर्धाओं का आयोजन समय समय पर होना चाहिए। किशोर वानखेड़े ने कहा कि कर्मचारियों में खेल भावना आने से उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होता है खेल जीवन  का अति आवश्यक अंग है, ऐसी स्पर्धाओं के आयोजन से कर्मचारियों की स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है। 

राजू सरोदे ने कहा कि किसी भी कार्यालय में ऐसी स्पर्धा का आयोजन होने से कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ेगा और  वे मानसिक तनाव से बाहर  निकलेंगे, रचना मेश्राम ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं, आभार प्रदर्शन प्रकल्प अधिकारी नागपुर नितिन ईसोकर ने किया। विजेता टीम और  खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार और ट्रॉफीयां दी गई।
समाचार 295150478787941570
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list