विद्यार्थी 'थिंक इट अँड इंक इट' का सूत्र अपनाये : डॉ. नरेंद्र भुसारी
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_50.html
नागपुर। श्री कुंद कुंद शिक्षण संस्था द्वारा संचालित खरबी रोड वाठोडा तरोडी टी पॉईंट स्थित अरिहंत पब्लिक स्कूल मे कक्षा दसवी के छात्रो को विदाई समारोह में प्रख्यात करिअर मोटिवेटर डॉ. नरेंद्र भुसारी ने विद्यार्थीयो को बोर्ड परीक्षा में किस प्रकार तयारी करें, तनावमुक्त कैसे रहें, आहार विहार निद्रा किस प्रकार ले आदी मार्गदर्शन करते हुए कहा की कठिन शब्दो का अर्थ ढुंडे, याद करें तथा सतत लिखे इस प्रकार 'थिंक इट इंक इट' का सूत्र समाझाया तथा विध्यार्थीयोको शुभ कामनाये दि, रमेश उदेपूरकर ने भी प्रसंगीक उदबोधन करते हुये शुभ कामनाये दी।
कक्षा नववी के छात्र छात्राओ ने विदाई गीत प्रस्तुत कर दसवी के छात्र का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। संस्था सचिव राजेंद्र नखाते ने सभी शिक्षक वर्ग की प्रशंसा करते हुये कहा की शिक्षक ही विद्यार्थियो के उज्ज्वल भविष्य की नीव होते है, संचालक मंडल के जयश्री नखाते, सिद्धांत नखाते तथा प्रधानाध्यापिका वृषाली चंदनखेडे, अश्विनी शेंडे, वरिष्ठ शिक्षक निलेश मुळे, पूनम पडोळे, योगिता कुरटकर मंच पर विराजमान थे।
इस अवसर पर विद्यार्थि्यो ने भावाभीने मनोगत व्यक्त किये, संचालन रजनी अग्रवाल तथा आभार प्रदर्शन शालिनी बावनकुळे ने किया। सफलतार्थ छात्रवृंद ने अथक परिश्रम किये।

