नर्मदेश्वर मंदिर में लंगर प्रसाद
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_79.html
विश्वकल्याण की हुई आराधना
नागपुर। खामला वाली माता मंदिर प्रांगण में स्थित नर्मदेश्वर भोलेनाथ मंदिर में पूर्व पार्षद प्रकाश तोतवानी के संयोजन में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. भक्तों ने मातारानी, शिवशंकर भगवान से विश्व कल्याण की आराधना की।
सुबह अभिषेक हुआ, सुंदर श्रृंगार किया गया। आयोजित कार्यक्रमों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. दिन भर हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे. बुधवार रात को भोले के भक्तों में महाप्रसाद का वितरण हुआ। हजारों भक्तों ने आनंद लिया. पूर्व विधायक अनिल सोले, पूर्व पार्षद संजय बोंडे, नगरसेवक द्वय शिवानी दानी, अमोल श्यामकुले, माया हाडे, ईश्वर ढेंगरे, न्यू पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष परमानंद शंभुवानी, सिंध माता मंडल अध्यक्ष नारायण भोजवानी,
राहुल तोतवानी, अजय तोतवानी, नरेश डेबवानी, दतात्रेय माटे, ईश्वर भोस्कर, सुरेंद्र भेंडे, विजय निखारे, रवि नासिकवार नंदलाल चेतवानी, दिलीप चैनानी, शंकर पंजवानी, जज हेमनानी, सुदिप्तो सरकार, हरीश आसुदानी, आशीष वरदानी, आशु नारायणी, दीपक गंगवानी सहित उपस्थित सैकड़ो भक्तो ने हर हर महादेव के जयकारे लगाए.
