नेतृत्व, सेवा और संकल्प का भव्य संगम
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_52.html
जेसीआई नागपुर मेट्रो का 17 वाँ अधिष्ठापन समारोह संपन्न
नागपुर। जेसीआई नागपुर मेट्रो का 17 वाँ अधिष्ठापन समारोह अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं प्रेरणादायी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह समारोह केवल पदभार ग्रहण का नहीं, बल्कि नेतृत्व से सेवा की ओर बढ़ते सशक्त संकल्प का प्रतीक बना। इस गौरवशाली अवसर पर मनपा स्थायी समिति की अध्यक्ष शिवानी दानी वखरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने कार्यक्रम को दिशा और ऊर्जा प्रदान की ।जेसीआई सीनेटर राजेंद्र जायसवाल (आयरन मैन), पूर्व अंचल अध्यक्ष पी पी पी.योगिता जायसवाल, गेस्ट ऑफ ऑनर जेफम .उषा नांदेड़कर तथा ज़ोन अध्यक्ष जेसीआई. सेनेटर. आरती मित्तल ने इंस्टॉलेशन ऑफिसर के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई।
पूर्व अध्यक्ष जेसी.उषारानी शर्मा ने अत्यंत गरिमापूर्ण ढंग से वर्ष 2026 के अध्यक्ष जेसी.डॉ. विनय कौशल को शपथ दिलाकर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी। यह क्षण नेतृत्व की परंपरा, विश्वास और निरंतरता का सजीव उदाहरण बना। नव निर्वाचित अध्यक्ष जेसी.डॉ. विनय कौशल ने अपने कार्यकाल हेतु एक सशक्त और संतुलित टीम का गठन किया। सचिव के रूप में जेसी. अनामिका माटै एवं कोषाध्यक्ष के रूप में जैसी. पल्लवी भगत ने शपथ ली। साथ ही 7 उपाध्यक्ष जेसी. लाकिश शकुंदन, जेसी.एंजेल माते, जेसी. कृष वर्मा, जेसी. शुभांगी , जेसी. रितिका शाहू, जेसी. धनंजय जायसवाल, जेसी.डॉ. योगेश मांकर तथा 6 निदेशक जेसी. शीतल चौधरी, जेसी. गिरिधर मोरे, जेसी. आनंद कुंभाकर, जेसी.प्रसंग राय, जेसी. विशाल सोनटक्के, जेसी. प्रविण बारापात्रे ने पदभार ग्रहण किया।
समिति के अंतर्गत अध्यक्ष जेफम.उषा नांदेड़कर, उपाध्यक्ष जेसी.वैशाली वर्मा, कार्यकारी सदस्य जेसी.उषारानी शर्मा तथा समन्वयक के रूप में जेसी. सुमित महोरे एवं जेसी. विजय कुमार ने शपथ लेकर 2026 की गवर्निंग बॉडी को पूर्णता प्रदान की। इस ऐतिहासिक आयोजन की गरिमा को और संस्थापक अध्यक्ष सिनेटर. जी. आनंद शर्मा, पूर्व अध्यक्षगण हैजीफ़ .प्रीति प्रधान, हैजीफ़. लोकेश नांदेड़कर, जीडीएम.निताली थगड़े , जेसी.तेजस्विनी इंगोले, जेसी. वैशाली वर्मा, जेसी. पी. आर. भोसकर, जेसी.सुमेधा भोसकर सहित ज़ोन के विशिष्ट पदाधिकारी एवं सम्मानित सदस्यों ने नई ऊंचाई प्रदान की।
यह समारोह इस बात का सशक्त प्रमाण बना कि जेसीआई नागपुर मेट्रो केवल एक संगठन नहीं, बल्कि नेतृत्व निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व और युवा सशक्तिकरण की जीवंत पाठशाला है।
नवीन टीम के साथ संगठन निश्चित ही सेवा, विकास और सकारात्मक परिवर्तन के नए आयाम स्थापित करेगा। 'नेतृत्व वही जो समाज को दिशा दे - और सेवा वही जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा दे'। जेसीआई नागपुर मेट्रो को उज्ज्वल, प्रभावशाली और ऐतिहासिक कार्यकाल हेतु सभी ने शुभकामनाएँ दी।
