Loading...

18 से झूलेलाल जयंती महोत्सव


सिंधु झूलेलाल वेलफ़ेयर सोसा का आयोजन 

नागपुर। सिंधी समाज के ईष्ट देवता वरुण अवतार झूलेलाल जी का १०७६ वाँ जन्मोत्सव गांधी सागर झूलेलाल मंदिर परिसर में सिन्धु झूलेलाल वेलफेयर सोसा के तत्वाधान में महंत ठकुर मोहनदास के सानिध्य में सोत्साह मनाया जायेगा। उक्त जानकारी राजूभाई माखीजा ने देते हुए बताया कि अध्यक्ष रमेश जेसवानी, दीपक देवसिंघानी, कोडूमल धनराजानी, हरिराम नागपाल, मेघराज मैनानी, मनोज़ मोरियानी, एन कुमार हरचंदानी, मनोहर खुशलानी, विजय रामानी, कवल आडवाणी, सतीश मिरानी के शुभ हस्ते बुधवार दिनाक 18 मार्च संध्या ६ बजे झूलेलाल जी को माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलित कर भजन जामिन के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ होगा। 

महंत ठकुर मोहनदास आरती, अरदास कर विश्व कल्याण हेतु पल्लव पहनेंगे। तत्पश्चात संस्था द्वारा लंगर का आयोजन किया गया है। झूलेलाल जी की जयंती के पावन उपलक्ष्य में नंदलाल हरदवानी, सुनील जगियासी, राजू भाई माखीजा, संजय धनराजानी, राम खुशलानी, सोनू मंघानी, प्रदीप जेसवानी, रवि हरदवानी, नंदलाल देवानी, नानक आहुजा, जवाहर चुग, योगेश उत्तमचंदानी, जय मोरियानी, कमलेश घनवानी के सहयोग से गुरुवार दिनाक १९ मार्च को बच्चों एव महिलाओं के लिए वेशभूषा, मेहंदी और सिंधी व्यंजन प्रतियोगिता सहित अन्य स्पर्धाओं का शुभारंभ होगा। 

संध्या ५ बजे से अतिथियो के शुभ हस्ते ६ फुट लंबी अगरबती प्रज्वलित कर प्रतियोगिताओं का संचालन किया जायेंगा । इन प्रतियोगिताओं के लिए इस रविवार को १ मार्च संध्या पाँच बजे से 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर आवेदन पत्र वितरित किए जाएँगे । साथ ही दस बार नाम लेखन प्रतियोगता के १०८ रजिस्टर भी रविवार को वितरित किए जाएँगे। संस्था के अध्यक्ष ने सभी भक्तों से इसका लाभ लेने की अपील की है।
समाचार 6661160650559696161
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list