आसमान फाउंडेशन नागपुर द्वारा मनाई गई शिवाजी जयंती
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_234.html
शिवजयन्ती पर निराधार व सर्वसामान्यों के लिए सर्वसुविधायुक्त वृध्दाश्रम का संकल्प : डॉ रवि गिरहे
नागपुर। आसमान फाउंडेशन द्वारा हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती बड़े उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगरसेविका निधी तेलगोटे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। अन्य अतिथियों में प्रज्वल भोयर सुप्रसिद्ध व्यावसायिक व नाट्य अभिनेता, डॉ सदानंद थोते सुप्रसिद्ध चिकित्सक, दर्पण भोयर, अध्यक्ष डॉ. रवि गिरहे, सचिव नरेश शेंडे उपस्थित थे। दीप प्रज्वलन के पश्चात मधुरा कोलारकर ने अपनी ओजस्वी वाणी से छत्रपति शिवाजी महाराज के संगठन कौशल पर प्रकाश डाला।
डॉ. रवि गिरहे ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में इस अवसर पर निराधार, जरुरतमंदों तथा जनसामान्यों के लिए सर्व सुविधा युक्त वृध्दाश्रम ग्रामीण क्षेत्र में शुरू करने का संकल्प दोहराया। जनसहयोग से इसके निर्माण के साथ रोजगार के अवसर भी निर्मित किए जायेंगे। इस कार्य हेतु उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम का सूत्र संचालन सहसचिव विभा विंचुरकर ने तथा आभार प्रदर्शन डॉ. साधना थोते ने सफलतापूर्वक किया।
इस अवसर पर अनेक गणमान्य नागरिक व संस्था के सदस्य सम्मिलित हुए जिसमें सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य नरेंद्र विंचुरकर, भास्कर मुलताईकर, प्रमोद हेडाऊ, सुधीर थोते, धनंजय दहासहस्र, अध्यक्ष आसमान महिला क्रेडिट सोसायटी मेघा गिरहे उपस्थित थे।