अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा विज्ञान और अध्यात्म विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_56.html
नागपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा विज्ञान और अध्यात्म (Science and Spirituality) विषय पर रविवार 22 फरवरी एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन उसके आभासी मंच पर किया गया। इस विचारोत्तेजक कार्यक्रम का मुख्य विषय डॉक्टर, कल आज और कल (Doctor - Yesterday, Today and Tomorrow) रहा।
मुख्य वक्ता डॉ. उदय बोधनकर ने अपने व्याख्यान में डॉक्टर की भूमिका के अतीत से वर्तमान तक के परिवर्तन तथा भविष्य में तकनीक और मानवीय संवेदनाओं के समन्वय पर प्रकाश डाला। उन्होंने चिकित्सा सेवा में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम का परिचय डॉ. कल्पना जायसवाल ने कराया। गायत्री विद्यापीठ के कुलपति श्री शरद पारधी ने सहभागिता। दर्ज की तथा डॉ उदय बोधनकर की भूरी प्रशंसा की। स्थानिक समन्वय दिपक बीडवई ने भूमिका निभाई।
डॉ. किरण जायसवाल ने आभार प्रदर्शन करते हुए आयोजकों, वक्ता एवं सभी सहभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के संयोजक आशीष श्रीवास्तव रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन का सफल संचालन किया। वेबिनार में देशभर से चिकित्सकों, विद्यार्थियों एवं गायत्री परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और चिकित्सा क्षेत्र में विज्ञान एवं आध्यात्म के समन्वय पर सार्थक चर्चा हुई।

