पीडित वृध्द जनों की सेवा ही मोक्ष प्राप्ति का मार्ग : डॉ. राजू मिश्रा
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_677.html
पूर्णब्रह्म अभियान द्वारा वृध्दाश्रम को खाद्यान्न की मदत
नागपुर। पीड़ित एवं जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करना और उन्हें भोजन उपलब्ध कराना ही सच्चे अर्थों में मोक्ष प्राप्ति का मार्ग है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इस सेवा मार्ग को अपनाना चाहिए, यह विचार ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान के सचिव डॉ. राजू मिश्रा ने व्यक्त किये।
ज्येष्ठ नागरिक प्रतिष्ठान द्वारा संचालित ‘पूर्णब्रह्म अभियान’ के अंतर्गत आज बुटीबोरी स्थित वृद्धाश्रम में खाद्यान्न एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आश्रम का संचालन करने वाली साथ फाउंडेशन के मुख्य संचालक प्रयाग डोंगरे ने आश्रमवासियों की ओर से सामग्री स्वीकार की. पूर्णब्रह्म अभियान के तहत पिछले दो महीनों में विभिन्न स्थानों पर लगभग साढ़े सात क्विंटल खाद्यान्न एवं अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई है। साथ ही आज भी दो क्विंटल सामग्री आश्रम को प्रदान की गई।
मानकापुर स्थित सदाचारी ज्येष्ठ नागरिक मंडल, चंडिका नगर-2 के ज्येष्ठ नागरिक मित्र मंडल, श्रीहरी नगर ज्येष्ठ नागरिक मंडल, दर्शन कॉलोनी के श्रीकृष्ण ज्येष्ठ नागरिक मंडल तथा श्री विलास बांगड़े, शीतल पाखमोडे आदि के सहयोग से यह साढ़े सात क्विंटल सामग्री वितरित की गई। इसके अलावा मेसोनिक लॉज की महिला समिति के सहयोग से खापरखेड़ा स्थित आश्रम को खाद्यान्न भंडारण के लिए छह कोठियां एवं एक स्टील अलमारी प्रदान की गई। साथ ही प्रतिष्ठान द्वारा नरसाला स्थित आश्रम में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए।
आज के कार्यक्रम में डॉ. राजू मिश्रा के साथ प्रतिष्ठान के ट्रस्टी डॉ. संजय उगेमुगे, बुटीबोरी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बबलू गौतम, चंडिका नगर मंडल के सचिव सुरेश वंजारी, कृष्णा ढोले, पूर्णब्रह्म अभियान समिति की सदस्य पुष्पाताई मोटघरे, शालिनीताई सव्वालाखे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
