सिंधी काउंसिल ने आयोजित किया सिंधी आनंद मेला
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_7.html
नागपुर। सिंधी काउंसिल नागपुर लेडीज़ चैप्टर द्वारा सिंधी आनंद मेले का भव्य आयोजन जरीपटका में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. वंदना खुशलानी एवं जूही लालवानी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। अध्यक्षा रश्मि कौरानी, सचिव दिव्या गुरबाणी, सलाहकार फाउंडर प्रेसिडेंट शोभा भाग्या, जया खत्री एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस आयोजन को सफल बनाने में प्रोजेक्ट डायरेक्टर भारती आसूदानी, रीता जैसवानी, नीतू पेशवानी, नीलम जयसिंघानी एवं कशिश सच्चाणी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग निशा चावला एवं रिया छत्तानी द्वारा कराए गए खेलों और मज़ेदार प्रश्नों से खूब जम गया। जिससे पूरा माहौल उत्साह और आनंद से भर गया। मेले में प्रस्तुत पारंपरिक सिंधी व्यंजनों का उपस्थित जनसमूह ने भरपूर आनंद लिया। पेट्रन लक्ष्मी वाधवानी, सोनल लालवानी, ज्योति सच्चानी, रेशमा रोहिडा ने आर्थिक मदद कर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जयश्री विधानी, मधु गोपवानी, सुनीता मोरपुरी, लीना रूघवाणी, नीति, मोनिका मेटवानी, स्नेहा वासवानी स्वाति रुचन्दानी का विशेष सहयोग रहा।
