Loading...

संत शिरोमणि संताजी जगनाड़े महाराज को किया नमन


नागपुर। जवाहर विद्यार्थी गृह नंदनवन में संताजी ब्रिगेड तेली समाज महासभा द्वारा तेली समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि संताजी जगनाड़े महाराज की 13वीं वर्षगांठ पर तस्वीर पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलित और गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। नगरसेवकों का हल्दी, कुमकुम, शॉल और गुलदस्ते से स्वागत किया गया। 

कार्यक्रम के अध्यक्ष बडवाइक ताई, संताजी ब्रिगेड के अध्यक्ष विजय भाऊ हटवार और संस्थापक अजय भाऊ धोपटे, महाराष्ट्र संताजी ब्रिगेड की उपाध्यक्ष संगीता ताई तलमले कार्यक्रम में उपस्थित थीं। यह कार्यक्रम स. ब्रि. शहर अध्यक्ष सुनील भाऊ मानापुरे और जिला अध्यक्ष कविता रेवतकर के नेतृत्व में, वर्षगांठ दिवस और हल्दी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 

कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान कार्यक्रम, नेत्र जांच और चश्मे वितरित किए गए। कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।  कार्यक्रम गणमान्य लोगों की उपस्थिति में हुआ। संताजी ब्रिगेड संगठन के केंद्रीय सदस्य, महिला आघाडी के पदाधिकारीगण, महिलाएं उपस्थित थे।
समाचार 2473552473210648619
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list