अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन का दिव्य- जन सेवा कार्य
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_93.html
नागपुर। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन शाखा नागपुर द्वारा 4 फरवरी को दिव्यांग जनों हेतु निम्नलिखित सेवा कार्य किए गए। लगभग एक वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना के कारण मानसिक रूप से दिव्यांग हुए संजय शर्मा (उम्र 59 वर्ष) को नियमित रूप से ली जाने वाली दवाइयों की एक महीने की खुराक प्रदत्त। दिव्यांग रेसिडेंशियल स्कूल में बच्चों के सामान रखने हेतु 32 लाॅकर प्रदत्त। विशेष - उपर्युक्त सभी सेवा कार्य हमारी संस्था की दानवीर बहनों के सहयोग से किए गए हैं। 16 और लाॅकर भी हमारी बहनों द्वारा स्पांसर किये जा चुके हैं। 10-15 दिनों में बनवा कर वे भी प्रदान किए जाएंगे।
इसी तरह श्री शर्मा जी की भी आगामी दो महीने की दवाइयां भी हमारी बहनों द्वारा स्पांसर की जा चुकी हैं। सभी सहयोगी बहनों व उनके परिजनों का अनेकानेक हार्दिक आभार। अध्यक्ष - सुषमा अग्रवाल, सचिव - ज्योति अग्रवाल, कोषाध्यक्ष - रीतू जिंदल व समस्त टीम अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन, शाखा नागपुर महाराष्ट्र।


