Loading...

काव्य संग्रह 'छंद रसावली' पुस्तक का लोकार्पण

                         

नागपुर। आस्था प्रकाशन द्वारा प्रकाशित 'छंद रसावली' डॉ सागर खादीवाला की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं समाजसेवी गिरीश व्यास एवं डॉ दौलत राव वाडेकर के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।
विशेष अतिथि डॉ दौलत राव वाडेकर ने इस पुस्तक को अद्वितीय  बताया। पूर्व विधायक गिरीश व्यास ने अपने संभाषण में पुस्तक की विशेषता का उल्लेख करते हुए छंदों- रसो के संगम को  एक मील का पत्थर बताया।                                                                   

डॉ. सागर खादीवाला ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आजकल कविताएं तो लिखी जाती है , पर छंदोबद्य रचनाएं बहुत कम देखने को मिलती हैं। यह काव्य संग्रह साहित्यकारों को एक नई दिशा प्रदान करेगा एवं विद्यार्थियों का भी मार्गदर्शन करेगा। साहित्यकार पूनम हिन्दुस्तानी के संचालन ने श्रोताओं को बांधे रखा। इस अवसर पर अपार संख्या में साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ सुरेखा खरे सिद्धि ने इसका प्रेरणा स्त्रोत अपने गुरुदेव रामनाथ साहू ननकी को बताया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं से आए साहित्यकारों ने सिद्धि का स्वागत किया।
समाचार 8223552800556473828
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list