डॉ. आशीष मोदी की शिक्षाप्रद कार्यशाला
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_78.html
कलामंच का योग सेवा सम्मान
नागपुर। कलामंच के तत्वावधान में चिकित्सकों के बेहतर स्वास्थ्य के मद्देनजर योग कार्यशाला का आयोजन गांधीसागर स्थित पागे उद्यान के सुरम्य परिसर पर किया गया। कार्यक्रम में बतौर प्रमुख अतिथि गांधीसागर उद्यान कल्याणकारी संस्था के सचिव नंदकिशोर लेकुरवाले, योग प्रशिक्षिका द्वय शोभा भागिया व संतोषी सोनी और विदर्भ सेवा समिति के कार्याध्यक्ष डॉ. संतोष मोदी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलामंच के संस्थापक नरेंद्र सतीजा ने की।
कार्यशाला का संचालन करते हुए डॉ. मोदी ने चिकित्सकों होने वाली विभिन्न तकलीफों का जिक्र करते हुए विविध आसन भी करवाए। जीवन के प्रति सुनाया गया ओशो का संदेश भावपूर्ण रहा। इस दौरान विशेष व्यक्तियों को योग सेवा सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इनमें गंगाधर पोडल्लीवार, डॉ. राजेंद्र चौधरी, किशोर चरडे, नारायण गौर,किरण तांबे,ज्योति अग्रवाल, सारिका ठाकरे का समावेश रहा। विशेष रूप से प्रशिक्षक डॉ. आशीष मोदी का स्नेहिल सत्कार किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रुचि जैन ने किया।
कार्यक्रम में पंडित पालीवाल, हरीश तिलोकानी, पंकज राउत, सौरभ शर्मा, शैलेश दोमडे, सचिन पेंडके, विजय लुढ़ेकर, जितेंद्र तेलांग, मोरेश्वर कावड़कर , प्रकाश भांडीर्गे, वैशाली जैन, सेजल राघोरते, प्राची ठवकर, मीरा भीसेन, साक्षी शिववात्री आदि का विशेष सहयोग रहा