Loading...

श्री परशुराम सांस्कृतिक मंच ने मनाया फाग उत्सव


नागपुर। श्री परशुराम सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में तिलक पुतला, महाल स्थित थाड़ेश्वरी राम मंदिर में महिलाओं और बच्चों ने हाल ही में उत्साह और उमंग के साथ फाग उत्सव मनाया. इस दाैरान हर्बल अबीर और फूलों की होली खेली गई. 

इस उत्सव के दौरान मंदिर के प्रमुख श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर माधव दासजी महाराज भी प्रमुखता से उपस्थित रहे. सर्वप्रथम,थाड़ेश्वरी राम मंदिर में श्रीराम दरबार, मां दुर्गा, मां रानी सती ,श्री श्याम बाबा और राधे कृष्णा का पूजन किया गया. लक्ष्मी पांडे और उनकी भजन मंडली ने सुमधुर श्याम भजन और होली के गीत प्रस्तुत किए. इससे सभी महिलाएं फागुन के गीतों पर झूम उठी. 

नन्हीं नित्या शर्मा ने कृष्ण बनकर सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम में गौड़ ब्राह्मण समाज की बहू और प्रभाग क्र. 22 की नवनिर्वाचित पार्षद श्रीमती कल्पना विक्रम शर्मा का भी परशुराम सांस्कृतिक मंच की ओर से शाॅल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच की सभी सखियों ने भरपूर सहयोग दिया.
समाचार 1097216137945177007
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list