विवाह योग्य परिचय पुस्तिका ‘मिलाप - 2026’ का विमोचन एवं नवनिर्वाचित ब्राम्हण पार्षदों का सत्कार संपन्न
https://www.zeromilepress.com/2026/02/2026_24.html
नागपुर। परशुराम सर्व भाषीय ब्राम्हण संघ नागपुर द्वारा विवाह योग्य परिचय पुस्तिका ‘मिलाप - 2026’ का विमोचन एवं नवनिर्वाचित ब्राम्हण पार्षादों का सत्कार हाल ही में उत्तर अंबाझरी रोड स्थित अमृत भवन में संपन्न हुआ।
सेवा के संकल्प के रजत् महोत्सव अंतर्गत समाज के विवाह योग्य युवक- युवतियों की मार्गदर्शिका पुस्तिका का 'मिलाप - 2026' का विमोचन अतिथियों वैद्या मीरा औरंगादकर, नरेन्द्र जोग, प्रसन्न पातुरकर एवं संस्था के पदाधिकारियों के हस्ते विमोचन संपन्न हुआ।
मंच पर परशुराम सर्व भाषीय ब्राम्हण संघ के अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ सिधरा, कार्यक्रम संयोजक जय भगवान शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र भार्गव एवं संस्था कोषाध्यक्ष अतुल देव उपस्थित थे।
संस्था अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ सिधरा एवं अतिथियों ने एकमत से इस बात पर महत्व दिया कि समाज को एकत्रिकरण होकर कार्य करने की नितांत आवश्यकता हैं एवं परशुराम ब्राम्हण संघ इसके लिये निरंतर प्रयासरत एवं गतिशील रहते आया है। इस अवसर पर समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों को स्मृतिचिन्ह, शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
अक्षय तृतीयां 19 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा आयोजित करना तय हुआ एवं परशुराम जन्मोत्सव शोभायात्रा में सभी ने अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन शाकंभरी तिवारी एवं आभार प्रदर्शन जितेन्द्र शर्मा ने किया।
