३ मार्च को खग्रास ग्रस्तोदित चन्द्र ग्रहण
https://www.zeromilepress.com/2026/02/blog-post_836.html
खग्रास ग्रस्तोदित चन्द्र ग्रहण ता. ३.३.२०२६: संवत् २०८२ फाल्गुन शुक्ल पक्ष १५ मंगलवार दि. ३.३.२०२६ ई. को चंद्रग्रहण होगा। भारतीय समय में चन्द्र का विरल छाया में प्रवेश दोप २:१४ बजे, स्पर्श दोप ३:२० बजे, सम्मिलन शाम ४:३५ बजे, मध्य सायं ५:०४ बजे, उन्मीलन सायं ५:३३ बजे, मोक्ष सायं ६:४७ बजे, विरल छाया से निर्गम सायं ७:५३ बजे होगा।
यह ग्रहण भारत में चंद्रोदय से पूर्व ही प्रारम्भ हो जावेगा इससे सम्पूर्ण भारत में ग्रस्तोदित ग्रहण ही दृश्य होगा। चन्द्र ग्रहण का सूतक ९ घंटे पूर्व होता है परन्तु ग्रस्तोदय चन्द्र ग्रहण में सूतक पूर्ववर्ती दिन सूर्योदय से या चन्द्रोदय से १२ घंटे पूर्व से ही मान्य रहेगा! चन्द्रस्य ग्रस्तोदये तू यामचतुष्टयवेधात्पुर्व दिवा न भूजीत् (धर्मसिंधु)।
ग्रहण का शुभाशुभ प्रभाव मेष राशि- चिन्ता, विकार। वृषभ - अपवाद, खेदजनक। मिथुन- सुयोगद, सौख्य, लाभकारक। कर्क- अपवाद, व्यर्थ खर्च का परिचायक। सिंह- शरीर विकार, कष्टप्रदायक। कन्या- आर्थिक चिन्तन, अपव्यय सूचक। तुला- सुखद लाभद, सुयोगद। वृश्चिक - सुख सुविधा, शुभ फलद। धनु- मानद रूप में कमी, चिन्तन सूचक। मकर- देह विकार, प्रपीड़ा प्रभार प्रदायक। कुंभ- चिन्तन, विकार, अपवाद सूचक। मीन- सुखद, फलद योग। यह ग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र व सिंहराशि मंडल पर मान्य है अतः इस राशि व नक्षत्र वालों को ग्रहण दर्शन नहीं करना चाहिए। अपितु अपने इष्ट देव की आराधना, गुरुमंत्र, जप एवं धार्मिक ग्रन्थ का पठन-मनन करना चाहिए।
इस चन्द्रग्रहण का दुष्प्रभाव कश्मीर, बंगाल, सुदूर जंगल भाग, चौपाया पशु, राष्ट्रीय विचारक पुरुष, उच्च उद्योगपति- श्रीमन्त, मालवा संभाग, विंध्याचल संभाग, महापुरुष विशेष एवं शिल्पकार, दम्भी घमण्डी, कुमारी कन्या, अस्त्र-शस्त्र निर्माता, फिल्म निर्माता, अभिनयकर्ता, गायक वादक तथा महिला वर्ग-विशेष पर प्रभारक कष्टसूचक । वस्तु पदार्थ दृष्टि से शहद श्रीफल, विविध फल, सूत-कपास-वस्त्र, नमक, चावल, चना, गुड़, जौ-यव, गेहूँ, जुवार, अलसी, सरसों, अरण्डा, ताम्बा, विविध तरल रस पदार्थ तथा काली+पीली रंग वस्तु पर तेजी का गतिक्रम तथा व्यवसाय लाभद बन पावें। बाड़मेर, जैसलमेर, पश्चिमी गुजरात में ग्रहण मांद्य रूप में दृश्य होगा। अतः इन क्षेत्रों में ग्रहण से सम्बंधित वेध, सूतक, स्नान, दान, पुण्य, कर्म, यम, नियम मान्य नहीं होंगे।
- पंडित करण गोपालजी पुरोहित (शर्मा)
अंबा ज्योतिष कार्यालय, पुराना कॉटन मार्केट, अमरावती.
9049451525, 8669165178
