Loading...

सप्तरंग महिला चेतना मंच का 'तारीफ की अदा महकाए सदा' पर परिचर्चा और रैट्रो लुक्स प्रतियोगिता संपन्न


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम  सप्तरंग महिला चेतना मंच के मासिक कार्यक्रम की श्रृंखला में विषय  'तारीफ की अदा महकाए सदा' पर परिचर्चा और रैट्रो लुक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हमारे मुख्य अतिथि श्रीमती अनीता आगरकर, और  निर्णायक मंडल श्रीमती पूजा खण्डेलवाल और सरिता के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। मीरा जोगलेकर ने सुमधुर आवाज में सरस्वती वंदना गाईं। 


सप्तरंग  संयोजिका डॉ स्वर्णिम सिन्हा ने मनमोहक अंदाज से मंच संचालन किया। निर्णायक मंडल श्रीमती पूजा खण्डेलवाल और सरिता मुरारका, रेशम मदान और जिज्ञासा शाह मंचासिन रहीं। प्रथम सत्र की शुरुआत *तारीफ की अदा महकाए सदा* पर परिचर्चा से शुरू किया गया। तारीफ जैसे छोटे शब्द की खुशबू  चुपके से बिखर जाती है, बिना बोले ही रिश्तों की डोरी और मजबूत कर जाती है।इस परिचर्चा में अपने मत रखीं सर्व श्रीमती माधुरी राउलकर, निलम शुक्ला, सुषमा भांगे, विशाखा खंडेलवाल, उमा हरगान, ऋतु आसई, सुमन अनेजा, शारदा मिश्रा, शशी कालरा। इसके बाद दुसरे सत्र की शुरुआत धमाकेदार रैट्रो लुक्स से हुई सभी महिलाओं के उत्साह उमंग देखने लायक थी। 

उसमें शिरकत करने वाली सर्व श्रीमती संतोष बुधराजा, लक्ष्मी वर्मा, अमिता शाह , भारती रावल, रजनी कौशिक, सुविधि जायसवाल, डॉ संजीवनी चौधरी, अनीता गायकवाड, अर्चना चौरसिया, गीता चावला, डॉ शुभांगी बाघ, किरन हटवार, सीमा काचोरे, सुषमा मेश्राम, संगीता घई, नम्रता, सारिका लखुडकर, सुजाता दुबे ने आभार माना।
समाचार 421671017625683466
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list