Loading...

सेवानिवृत शिक्षकों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन आंदोलन


नागपुर। महाराष्ट्र नगर पालिका एवं महानगर पालिका सेवानिवृत्त शिक्षक संघ से संलग्नित  विदर्भ नगर परिषद प्राथमिक शिक्षक संघ(पंजीकृत) के अध्यक्ष प्रमोद देशमुख की अध्यक्षता में  सभा आयोजित की गई जिसमें विदर्भ के कई हिस्सों से पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। 

समस्त पदाधिकारीयो में  केशव रामटेके (उमरेड), मारोती जाधव (मुंबई), यशवंत वंजारी (उमरेड), सादिक शेख (आरवी),मोहम्मद फजलवाहिद खान (चंद्रपुर), पुंजराम नेमाडे (धामनगांव), कैलाश गर्गेलवार (चंद्रपुर), तुकाराम कर्मोरे (रामटेक), भगवान जनबंधू (पवनी), उमाशंकर शर्मा (गोंदीया), युवराज मेश्राम (तुमसर), रियाज शेख (अकोला), पुष्पा तुपे (उमरेड), कल्पना नैतम (रामटेक), मधुमती येलगंतीवार (वरोरा), अशोक लोनकर (मोहपा), राजेंद्र मातेरे, सुनील दीक्षित (सावनेर), राजनंद वानखेड़े (आवी), 

दिलीप गिडेवार (वरोरा), अरुण वाघमारे (उमरेड), मधुकर लांजेवार (उमरेड़), नरेंद्र चौधरी (धामनगांव), संजय रेवतकर (काटोल), उत्तम मानकर, (नागपुर) ने ध्वनिमत से आंदोलन करने की तैयारी दर्शायी , उल्लेखनीय  है कि प्रारंभ मे विदर्भ नगर परिषद प्राथमिक शिक्षक संघ ने शासन प्रशासन को कई बार लिखीत निवेदन देकर शिक्षकों की समस्याओं को हल करने का आग्रह किया।

नगरपालीका के शिक्षकों की लंबित वित्तीय मांगों के संबंध में तत्काल निर्णय लेने के संबंध  में बार-बार अनुरोध करने और फॉलो-अप लेने के बावजूद भी सरकारी स्तर पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। फलस्वरूप अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू की गयी, शिक्षा उप संचालक कार्यालय के गेट के समीप मंडप डालकर आंदोलन शुरू किया गया। 

आंदोलनकारियों की मांगे इस प्रकार है :

शिक्षक संघ की मुख्य वित्तीय मांगो में वेतन एवं पेंशन नियमितीकरण होना चाहिए  सभी शिक्षकों का वेतन हर महीने की पहली तारीख को दिया जाना चाहिए और सेवानिवृत्त शिक्षकों की पेंशन नियमित रूप से और समय पर बैंक खाते में जमा की जानी चाहिए। सेवानिवृत्ति लाभों का तत्काल भुगतान - 2022 से लंबित ग्रेच्युटी, भविष्य निधि (पीएफ) और अन्य बकाया राशि का तत्काल भुगतान किया जाना चाहिए। उसी तरह मैट एरिया और सिंगल लेयर के बकाया वेतन - मैट एरिया और सिंगल लेयर के वेतन का लंबित बकाया भुगतान तुरंत किया जाना चाहिए. वरिष्ठ श्रेणी और चयन श्रेणी में उत्कृष्ट वरिष्ठ श्रेणी और चयन श्रेणी को मंजूरी देकर उसका पूरा बकाया  अदा जाना चाहिए।

निधि (पीएफ) और अन्य बकाया राशि का भुगतान तुरंत किया जाना चाहिए। कार्पेट एरिया और एकल स्तर का वेतन बकाया आधे समय का भुगतान किया जाना चाहिए। वरिष्ठ श्रेणी और चयन श्रेणी के बकाया को स्वीकृत किया जाना चाहिए और उनका पूरा बकाया भुगतान किया जाना चाहिए। लंबित चिकित्सा बिलों का तुरंत भुगतान किया जाना चाहिए। उपर्युक्त मांगों के संबंध में, संगठन की ओर से लोकतांत्रिक माध्यम से श्रृंखलाबद्ध आंदोलन का आज 12 वां दिन है।

आज के आंदोलन में संघ के अध्यक्ष प्रमोद देशमुख सहित नरेंद्र चौधरी, रमेशराव वंजारी, सुरेश बारापात्रे, श्रीराम जाधव, मोहम्मद रहेमान, किशोर पेठे,जगदीश मोटघरे ,मधुकर लांजेवार,विजय येळणे, दिवाकर गोमासे,तिलकचंद मेहंदोले, सुरेश गजभे, मधुकर लांजेवार, सुनिल एस दिक्षित, राजेंद्र सूर्यवंशी, विजय थुल, अमित शेगोकर, यास्मीन कुरेशी, वैभव दिलीपराव गणोरकर, मंगिता हरिराम सिरसाम, रत्नमाला कमलाकर चौधरी, सुरेश बारापात्रे, कैलाश गजभिए, प्रविण सोम कुंवर, जुनैद असलमआदी सेवानिवृत शिक्षकों ने आंदोलन में भाग लिया, आंदोलनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक सप्ताह के भितर मांगें पुरी नहीं हुई तो वे भुख हड़ताल करेंगे।
समाचार 7677703232655387138
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list