Loading...

सांस्कृतिक वेशभूषा प्रतियोगिता में परेश ने मारी बाजी


नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय के 'पिताश्री सभागृह' में अंतर- महाविद्यालयीन पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 8 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्या डॉ. ऋतु तिवारी ने निर्णायक मंडल की सदस्य लीना दखने, प्राचार्या, श्री मोहनलाल रुघवानी सिंधी हिंदी हाई स्कूल एवं जूनियर कॉलेज और डॉ. श्रद्धा अग्रवाल सहायक प्राध्यापिका, विमेंस कॉलेज का स्वागत किया।
 
इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभारी अनीता शर्मा की देखरेख में हुआ। कमला नेहरू महाविद्यालय के परेश महाजन ने ₹2100 का प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि पी.डब्ल्यू.एस. कॉलेज के गौरव मसरके को ₹1100 के द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। ₹500 का तृतीय पुरस्कार कमला नेहरू महाविद्यालय के ही तेजस वंजारी को मिला। इसके अतिरिक्त, एल.ए.डी. कॉलेज की बुओंगजोइचिम ह्रांखोल और दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की मुस्कान सिरसागर को उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।
समाचार 4678323622801433814
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list