Loading...

19 मार्च तक हाथकरघा एवं हस्तशिल्प की भव्य प्रदर्शनी


विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन मोर भवन सीताबर्डी नागपुर में आयोजन

संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लि. मध्यप्रदेश शासन का उपक्रम 

नागपुर। भव्य स्तर पर विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन मोर भवन सीताबर्डी नागपुर में संत रविदास म.प्र. हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लि. मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनांक 10 से 19 मार्च तक हाथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

हस्तशिल्प हाथकरघा मेला में बुनकर शिल्पियों की कार्यशाला सम्पन्न हुई 12 मार्च को जिसमें कारीगरों ने अपने हुनर विचार व्यक्त किए चल रहे हस्तशिल्प हाथकरघा मेले में आए बुनकर शिल्पियों के मध्य बुनकर कार्यशाला हुई जिसमें चंदेरी के वरिष्ठ बुनकर मोहम्मद रजा moनफीस अजीम तथा तेगबहादुर सुजान शर्मा एवं अन्य बुनकर शिल्पी अरविंद शर्मा इंचार्ज प्रदर्शनी ने सभी का आधार व्यक्त किया और बताया कि कुटीर एवं ग्रामोद्योग तथा आयुक्त हाथकरघा मध्य प्रदेश शासन का मुख्य उद्देश्य बुनकरों शिल्पियों का उत्थान एवं बाजार उपलब्धि कराना है जिससे हाथकरघा को बढावा मिले, हस्तशिल्प हाथकरघा मेला 2026 में मध्य प्रदेश से आए बुनकर मध्य प्रदेश कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग एवं आयुक्त हाथकरघा मध्य प्रदेश शासन की अनूठी पहल, मध्य प्रदेश के साथ अन्य महानगरों में भी मेलों का आयोजन कर बुनकरों शिल्पियों को रोजगारप्राप्त हो रहे है। 

म.प्र. के परम्परागत उत्पादन चन्देरी, वारासिवनी, सिल्क तथा अन्य हस्त शिल्प सौसर एवं खास क्वालिटी में हैन्डलुम तथा अन्य वैरायटी में हस्तशिल्प उपलब्ध रहेगा इस प्रदर्शनी में हाथकरधा एवं हस्तशिल्प मेला में शिल्पकार स्वयं उपस्थित रहकर अपनी वस्तुओं का पदर्शन सह विक्रय करेगे। लगभग 45 से 50 शिल्पकारो की उपस्थिती रहेगी। मुख्य उदेश्य : बुनकर / शिल्पकारो को रोजगार एवं नगर वासियों को उत्तम किस्म की सामग्री, नागपुर प्रदर्शनी के माध्यम से उपलब्ध हो सके। रोजाना समय 12 बजे से रात 9 बजे तक प्रवेश एवं पार्किंग निःशुल्क है।
समाचार 6006393567487062435
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list