रजनीगंधा म्यूजिक अकादेमी की ‘अब मुझे रात दिन तुम्हारा ही खयाल है’ विशेष संगीत समारोह
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_55.html
नागपुर। रजनीगंधा म्यूजिक अकादेमी प्रस्तुत ‘अब मुझे रात दिन तुम्हारा ही खयाल है’ विशेष संगीत समारोह का आयोजन साइंटिफिक सभागृह, लक्ष्मी नगर, नागपुर में रजनीगंधा म्यूजिक अकादमी द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम की संकल्पना संचालक परिणीता मातुरकर की थी । कार्यक्रम का सूत्रसंचालन की ज़िमेदारी परिणीता मातुरकरने बड़े कुशलतासे संभाली।
कार्यक्रम प्रसिद्धिकी जिमेवारी डॉ.रजनी राज और लष्मीकांत लोखंडे ने संभाली।(सहसंयोजक) , जितेंद्र पांडव (प्रेरणा स्त्रोत) तथा सचिव त्रुशाली मातुरकर, हरीश विश्वकर्मा मार्गदर्शन एवं संयोजन की ज़िम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम में गिरीश शर्मा की विशेष उपस्थिति थी। कार्यक्रम की सुरवात सभी गायक और गाइका ओने ‘इतनी शक्ती हमे देना दाता’ गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का सुरमय श्रीगणेश किया।
आगे के सत्र में आशीष पोरेड्डीवार ‘सैयारा’, अर्चना बागड़े ‘फुलले रे क्षण माझे’, डॉ. रजनी हुड्डा और परेश रंगारी ‘पहले पहले प्यार की’, नीलिमा खंगार और संजय बोरकर ‘काटेनहीं कटते ये दिन ये रात’, रवीश तिवारी ‘खिलते है गुल यहाँ’, नाव्या राठौर (little star)'मेरे ख्वाबों में जो आये’, अंजलि ज़काते ‘सुनी सजना पपीहे नें’, गीता बावनकर ‘दिल की गिरह खोल दो’, डॉ. बिपीन तिवारी ‘साथ ही पंकज तांबे, पंकज पराशर, डॉ.रजनी राज, तुषार सायरे, हेमंत सयाम,
गिरीश शर्मा, नरहरि सुपारे, राजेंद्र ढवळे, जया कावळे, प्रज्ञा डेकाटे, किरण जैस्वाल, जितेंद्र पांडव, सतीश राठोर, पूजा राठोर, परिणीता मातुरकर और नरहरि सुपारे, जया कावळे ने ‘अब मुझे रात दिन’, एक दिन तेरी राहों में’, मेरा पिया घर आया’, तुमसे मिलके दिल का है’, ऐसे एक से एक बढ़कर गीत पेश किये गए। कार्यक्रम का समापन परिणीता मातुरकर ने ‘आते जाते’ गीत गाकर किया। सफल आयोजन के लिए परिणीता मातुरकर सहित सभी कलाकारों ने उपस्थित श्रोता‑ रसिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
