Loading...

झूलेलाल शोभायात्रा में शामिल होंगी 45 झांकिया


गांधीसागर झूलेलाल मंदिर में हुई तैयारी सभा

नागपुर। सिंधु झूलेलाल वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में महंत ठकुर मोहनदास के सानिध्य में झूलेलाल जी का 1076 वाँ जन्मोत्सव गांधीसागर परिसर में झूलेलाल मंदिर धार्मिक आयोजनों के साथ सोत्साह मनाया जाएगा। इस संदर्भ में संस्था की सभा का आयोजन महंत ठकुर मोहनदास की मुख्य उपस्थिति में एव अध्यक्ष रमेश जेसवानी की अध्यक्षता में किया गया ।उपाध्यक्ष दीपक देवसिंघानी के अनुसार 20 मार्च सुबह 7 बजे झूलेलाल जी का महाभिषेक, 9 बजे बहिराना साहिब की पूजा अर्चना की जायेंगी। राजूभाई माखीजा ने बतलाया कि आज की सभा में मंदिर की निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया। 

संस्था की ओर से राम खुशालनी, संजय धनराजानी, सुनील जगयासी, सोनू मंघानी, रवि हरदवानी, नंदू देवानी, प्रदीप जेसवानी के संयोजन में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। जिसमे करीबन 45 जीव सजीव झांकियों का समावेश रहेगा । सचिव मेघराज मैनानी और कोषाध्यक्ष मनोज मोरियानी ने बतलाया कि झूलेलाल जी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे से अटूट लंगर महा प्रसाद 20 मार्च को आयोजन संस्था की ओर से किया जायेंगा, जो की रात तक चलेगा । सभा में रमेश जेसवानी, कोडुमल धनराजानी , हरिराम नागपाल, दीपक देवसिंघानी, मेघराज मैनानी, मनोज मोरियानी, 

एन कुमार हरचंदानी, विजय रामानी, कवल आडवाणी, मनोहर खुशलानी, सतीश मिरानी, कन्हैलाल तलरेजा, राजूभाई माखीजा, नंदलाल हरदवानी, सुनील जगयासी, राम खुशलानी, संजय धनराजानी, सोनू मंघानी, प्रदीप जैसवानी, रवि हरदवानी, नंदू देवानी, नानक आहुजा, कमलेश घनवानी, योगेश उत्तमचंदानी, जवाहर चुग, जय मोरियानी, तुलसी हरियानी, राजू विधानी, मधु विधानी, लालचंद उदासी, राजेश कारड़ा, राम राखियानी, कमल अडवाणी, सागर माखीजा आदि ने अपने अपने सुझाव रखे । सभी ने चेट्रीचंड्र , सिंधियत दिवस पर 18 मार्च से आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों का लाभ उठाने की प्रार्थना की ।
समाचार 2135177149892626150
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list