कंपनी सेक्रेटरी के रूप में करियर अवसरों पर व्याख्यान
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_15.html
नागपुर। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय में वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विभाग की छात्राओं के लिए 'कंपनी सेक्रेटरी के रूप में करियर के अवसर' विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरी स्नेहजीत मेश्राम ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
अपने व्याख्यान में वक्ता ने कंपनी सेक्रेटरी की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कॉर्पोरेट गवर्नेंस, कंपनी कानून, कानूनी अनुपालन तथा निदेशक मंडल को सलाह देने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि सीएस कोर्स पूर्ण करने के बाद कॉर्पोरेट कंपनियों, वित्तीय संस्थानों तथा स्वतंत्र प्रैक्टिस के क्षेत्र में अनेक रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. रितु तिवारी ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वे कॉलेज कई कार्यक्रमों के तहत करियर गाइडेंस देता है एवं बच्चे कॉलेज द्वारा उपलब्ध कराए गए अवसरों का लाभ ले।व्याख्यान के अंत में प्रश्न–उत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। व्याख्या का समायोजन वाणिज्य विभाग के डॉ मुग्धा देशपांडे ICSI के प्रफुल्ल दास एवं साक्षी भागचंदानी ने किया कु रश्मि यादव ने आभार व्यक्त किया। यह व्याख्यान छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
