जालना के नवनिर्वाचित पार्षद वीरेंद्र धोका का नागपुर में किया सत्कार
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post.html
नागपुर। जालना नगर निगम के हाल ही में संपन्न हुए आम चुनाव में मारवाड़ी सम्मेलन के महाराष्ट्र प्रदेश संगठन मंत्री वीरेंद्र धोका नगरसेवक के रूप में निर्वाचित हुए। इस अवसर पर महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मंत्री रमेशचंद्र बंग की गरिमामय उपस्थिति में उनका सत्कार किया गया।
इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष नितेश गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील खाबिया (मुंबई), उपाध्यक्ष उमेश पंचारिया (जालना), उपाध्यक्ष महेश बंग (नागपुर), पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कैलाश राठी एवं महामंत्री सुदेश करवा, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के महाराष्ट्र अध्यक्ष रामनारायण मिश्रा एवं जीरो माइल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आनंद शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
