Loading...

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित भव्य वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास


इंगळे फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया

नागपुर। कामठी रोड स्थित डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर कन्वेंशन सेंटर Dr. Babasaheb Ambedkar छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुमन सदाशिव इंगळे फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें 'World Record on the Life of Chhatrapati Shivaji Maharaj' बनाने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य संकल्पना और आयोजन की जिम्मेदारी सुनयना इंगळे खाडे ने निभाई। कार्यक्रम का उद्घाटन मनीष पाटिल (World Record India Holder), मीनाक्षीताई तेलगोटे (पूर्व नगर सेविका), निधिताई तेलगोटे (नगर सेविका), अमोल श्यामकुले (नगर सेवक), भगवानजी लोनारे (हाई कोर्ट वकील), नागोराव जयकर, बाबुल डे, हेमा इंगळे, रजनी पालघणे, मीनाक्षी इंगळे, सतीश अलोने और अलका वाघमारे के करकमलों द्वारा हुआ। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सागर क्षीरसागर ने किया।

कार्यक्रम में  नागपुर सहित विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने गायन, नृत्य, चित्रकला, रंगोली और किल्ला मेकिंग जिंसमे जिजाऊ ग्रुप, स्मिता आर्ट फाउंडेशन क्लासिकल डांस ग्रुप, रंजना खडककर ग्रुप और सुरेश बोरसारे (वर्धा - किल्ला मेकिंग) का महत्वपूर्ण सहयोग मिला। रंगोली कला में हर्षाली येचलवार और अनन्या भोंगे तथा कैलिग्राफी में योगिता थेर ने अपनी कला से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। के माध्यम से छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। 

यह आयोजन एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ-साथ शिवचरित्र के गौरव को जन-जन तक पहुँचाने वाला प्रेरणादायी सांस्कृतिक उत्सव साबित हुआ। शहर के अनेक कलाकारों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम की सफलता में सुनील हिरेखान, संजय मोरे, इरफान खान, प्रशांत गुंगाठे, सुदर्शन बरापात्रे, वामन सोमकुवर, राखी बोबडे, अंजली डबरासे, रेखा भोंगाडे, स्वरा मातुरकर, सचिन मातुरकर और अनिल धाकाते का विशेष योगदान रहा।

समाचार 7676077675081288591
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list