सार्वजनिक मनोकामना अखंड ज्योत बुकिंग शुरू
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_33.html
माँ तुळजा भवानी देवस्थान, मनीष नगर में १९ मार्च से चैत्र नवरात्र उत्सव का भव्य आयोजन
नागपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माँ तुळजा भवानी देवस्थान, मनीष नगर में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार दिनांक १९ मार्च को सुबह ६ बजे माता तुळजा भवानी का अभिषेक किया जाएगा तथा सुबह ९ बजे देवस्थान में प्रधान घट स्थापना की जाएगी।
शाम ५ बजे से रात १० बजे तक भक्तों द्वारा सार्वजनिक मनोकामना अखंड ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। प्रतिदिन सुबह ९ बजे एवं रात ८ बजे माता तुळजा भवानी की आरती के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिदिन भजन-कीर्तन, गोंधळ कार्यक्रम तथा बच्चों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण भी आयोजित किए जाएंगे।
गुरुवार २६ मार्च को शाम ५ बजे से रात ९ बजे तक अष्टमी के अवसर पर सार्वजनिक होम-हवन पूजा का आयोजन होगा। शाम ७ बजे माता की आरती के पश्चात कन्या पूजन, पुरस्कार वितरण तथा कन्या भोज महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
शुक्रवार २७ मार्च को दोपहर १२ बजे से शाम ५ बजे तक महिला भक्तों के लिए नि:शुल्क ओटी वाटप कार्यक्रम रखा गया है।
२८ मार्च को शाम ५ बजे से रात ११ बजे तक भक्तों के लिए भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया है।
देवस्थान ट्रस्ट कमिटी के अध्यक्ष प्रवीण लता बालमुकुंद शर्मा के अनुसार, गुरुवार १९ मार्च और २६ मार्च को सुबह १० बजे से दोपहर ३ बजे तक सुपर केअर हॉस्पिटल, येरखेडा (कामठी-कलमना रोड, नागपुर) के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें डॉक्टरों द्वारा जांच के साथ नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा।
साथ ही दिव्यांग, अपघातग्रस्त, ज्येष्ठ नागरिक, निराधार एवं पोलियो प्रभावित जरूरतमंद लोगों को कान की मशीन, वॉकर, छड़ी, दिव्यांग सायकल, कमर पट्टा, घुटनों का पट्टा आदि सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार महात्मा ज्योतिबा फुले योजना, आयुष्यमान योजना एवं मुख्यमंत्री सहायता निधि के माध्यम से नि:शुल्क शस्त्रक्रिया तथा मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी किए जाएंगे।
इसके लिए इच्छुक लोगों को आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ अपना पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9850735107 एवं 9881040473 पर संपर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए माँ तुळजा भवानी देवस्थान भक्त समिति के सदस्य सचिन शर्मा, पंडित संदीप पाठक, सुनील पिल्ले, चंद्रशेखर बावनकुळे, डॉ. वलीऊन रहमान, जगदीश गुप्ता, रमेश कनेरे, सचिन गुप्ता, संदीप नगरकर, राहुल चांडक, नेहा अंबादे, प्रीति भोयर, उषा धुर्वे, शिल्पा रामेलवार, दुर्गा कोसारे एवं रेनु सिंह आदि उपस्थित रहेंगे।

