स्कूल के बच्चों को शैक्षणिक खिलौने वितरित कर मनाया जन्मदिन
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_60.html
नागपुर। जगदीश नगर, काटोल रोड, सरजा कॉन्वेंट में समाजसेवा का संदेश देते हुए भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष राजेश रंगारी ने अपना जन्मदिन स्कूल के बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों को शैक्षणिक खिलौने सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा उन्हें खेल-खेल में शिक्षा देने वाले विभिन्न शैक्षणिक खिलौने प्रदान किए गए। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और उनका बौद्धिक विकास भी होगा।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष दिन को समाजसेवा के रूप में मनाना एक प्रेरणादायक पहल है। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और बच्चों को भी प्रोत्साहन मिलता है।
कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शुभकामनाएं देने वालों में सुरेश गेडाम, गजानन चकोले, मुरलीधर जयपुरकर, दीपक भोले,सरिता आमों, गमन राहंगडाले, राधेश्याम राजपूत, माया बिसेन, चंद्रकला चौधरी, तथा और भी नागरिक मौजूद थे।
