बॉलीवुड रेट्रो थीम का शानदार आयोजन
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_64.html
नागपुर। पिंक कर्व्स की निशा चावला व काजल आसुदानी के नेतृत्व में श्री गुरु संगत दरबार, खामला में अंतरराष्ट्रीय नारी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की विशेष थीम ‘बॉलीवुड रेट्रो’ रखी गई थी।
विश्व सिंधी सेवा संगम की अध्यक्षा शोभा भाग्या का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में महिलाओं ने बॉलीवुड के प्रसिद्ध किरदारों का सुंदर अभिनय किया। इसमें जीना तमन्ना, काजोल (अंजली), मुमताज, लता मंगेशकर, ऐश्वर्या राय (पारो), दीपिका पादुकोण, हेमा मालिनी (बसंती) और अनुपमा जैसे किरदारों को प्रस्तुत कर माहौल को मनोरंजक बना दिया। मोटिवेशनल स्पीकर निशा चावला ने नारी के अस्तित्व, आत्मविश्वास और समाज में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। साथ ही उन्होंने मनोरंजन से जुड़े रोचक प्रश्न भी पूछे, जिनमें सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
काजल आसुदानी ने महिलाओं के लिए आकर्षक रैंप वॉक का आयोजन कराया और मजेदार गेम्स भी खिलवाए। कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने खूब आनंद लिया और उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभा भाग्या, बिट्टू चावला, रिया छत्तानी, दिव्या शंभुवानी, निधि आसुदानी, सपना हासानी, पायल हेमनानी, दिव्या गजरानी, कांता रेवतानी, भारती बालानी, मनीषा बेलानी, उषा सहेता, भव्या भोजवानी, इशिका पंजवानी, पूजा चेतवानी, हीर आसुदानी और शिखा वर्मा का विशेष सहयोग रहा।
