Loading...

महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायी सेमिनार का हुआ आयोजन


एस.एफ.एस. कॉलेज में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

नागपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विश्व युवक केंद्र एवं एस.एफ.एस. कॉलेज, सेमिनरी हिल्स, नागपुर द्वारा महिमा भूदेशीय सामाजिक संस्था के सहयोग से महिला सशक्तिकरण एवं युवा मार्गदर्शन विषय पर एक प्रेरणादायी सेमिनार का आयोजन किया गया। 


इस कार्यक्रम में कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 
यह कार्यक्रम कॉलेज परिसर में दोपहर 1 से 3 बजे तक आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से छात्राओं और युवाओं को आत्मविश्वास, करियर निर्माण और सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करना था।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. कमलजीत कौर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विशेष वक्ता के रूप में केतन गोयल (द मास्टर साब), जो गोयल कोचिंग क्लासेस एवं माय इवेंट्स कंपनी के डायरेक्टर हैं, ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संबोधन देते हुए करियर के अवसरों, आत्मविकास और सफलता प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर फादर एंथनी डी’सूजा तथा फादर प्रवीण डी’सूजा (प्राचार्य, एस.एफ.एस. कॉलेज) सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की इस पहल की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस सफल कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती शीतल पाटिल मैडम एवं प्रो. निकहत नकवी के मार्गदर्शन में किया गया, जिन्होंने मुख्य संयोजक के रूप में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। 

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सेमिनार का समापन हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण एवं समाज के सकारात्मक विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
समाचार 6361119971504676848
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list