डॉल्फिन हाई स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
नागपुर। डॉल्फिन हाई स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट विजय निचत, श्री सोनकुसरे, हेमंत पांडेय, विद्यालय संस्थापक अंबरीश दुबे तथा संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे। वर्ष भर आयोजित विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। ऐसी गतिविधियाँ बच्चों की प्रतिभा निखारने और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
माननीय अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया और इसे जीवन की तैयारी के लिए आवश्यक बताया।
अभिभावकों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्राचार्य ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग एवं विश्वास की सराहना की।