Loading...

दिव्यांगों का वर- वधू परिचय मेलावा संपन्न

नागपुर।  इंद्रधनु विकलांग संस्था, शिवमुद्रा अपार्टमेंट, प्रतापनगर, नागपुर द्वारा शनिवार दिनांक 21 मार्च 2026 को प्रार्थना भवन, शांतिनिकेतन कॉलोनी, कोतवाल नगर, नागपुर में दिव्यांग वर- वधुओं के लिए विवाह परिचय मेलावा आयोजित किया गया। समाचार पत्रों और व्हाट्सएप पर विज्ञापन के कारण नागपूर के आसपास के गाँवों के दिव्यांगों ने आकर प्रतिसाद दिया। कुल 56 दिव्यांग युवक/युवतियां और उनके अभिभावक, इंद्रधनु कार्यकारिणी सहित 125 लोग मेलावे में उपस्थित थे।

कुछ युवक- युवतियों ने एक-दूसरे से परिचय के बाद पसंद भी दर्शाई है; इंद्रधनु विकलांग संस्था उनके विवाह कराने के लिए हमेशा प्रयासशील रहती है।

यह मेलावा इंद्रधनु संस्था की पूरी कार्यकारिणी ने बहुत मेहनत से आयोजित किया। जो लोग मेलावे में नहीं आ सके, उन्होंने व्हाट्सएप पर अपनी जानकारी भेजकर पंजीकरण कराया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. पराग राहातेकर, नागपूर के प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट थे। डॉ. प्रतिमा शास्त्री, अध्यक्ष आशादीप संस्था नागपुर ने अध्यक्षता की। प्रार्थना भवन हॉल इंद्रधनु को हमेशा किफायती दर पर उपलब्ध कराकर मदद की जाती है। परिचय मेलावे में इंद्रधनु की ओर से सभी को चाय-नाश्ता दिया गया। सभी दिव्यांगों, उनके अभिभावकों और मान्यवरों को धन्यवाद देकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

समाचार 5406698982114140824
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list