Loading...

वर्षा किडे कुळकर्णी को कै. श्रीधर घारपुरे ललित पुरस्कार से किया सम्मानित


नागपुर/मुंबई। सार्वजनिक वाचनालय कल्याण, मुंबई की 162 वर्ष पुरानी संस्था का नामांकित कै. श्रीधर घारपुरे ललित साहित्य प्रथम पुरस्कार वर्षा किडे कुळकर्णी के 'काळीजफूल' ललित लेख संग्रह को कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि महाराष्ट्र साहित्य परिषद पुणे के अध्यक्ष मिलिंद जोशी और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मध्यवर्ती कारागृह, ठाणे के अतिरिक्त अधीक्षक राजाराम रावसाहेब भोसले के हाथों प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार प्रदान समारोह 1 मार्च 2026 को सुबह 10:30 बजे सार्वजनिक वाचनालय कल्याण के रोटरी सभागृह में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सार्वजनिक वाचनालय, कल्याण के अध्यक्ष मिलिंद कुळकर्णी, उपाध्यक्ष श्रीमती जोशी, सरचिटणीस भिकू बारस्कर मंच पर उपस्थित थे। नकद 5000 रुपये, सम्मान चिन्ह, सम्मान पत्र, शाल और नॅपकिन बुकेट पुरस्कार का स्वरूप था। यह प्रथम पुरस्कार दो लेखकों में विभाजित किया गया था।

सार्वजनिक वाचनालय कल्याण द्वारा 2024 और 2025 के लिए कथा, काव्य, ललित लेख संग्रह आमंत्रित किए गए थे। 162 वर्षीय ऐतिहासिक, पुरातन नामांकित संस्था का यह अत्यंत माननीय पुरस्कार 'काळीजफूल' को प्राप्त हुआ है, यह एक विशेष महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

वर्षा किडे कुळकर्णी के 'काळीजफूल' को मिला यह तीसरा दर्जेदार पुरस्कार है। महाराष्ट्र साहित्य परिषद सोलापूर और शिवाबाबा वाघ प्रतिष्ठान, नाशिक का भी प्रथम पुरस्कार 'काळीजफूल' को प्राप्त हुआ है।
नामांकित साहित्य संस्थाओं की साहित्य स्पर्धा में कुळकर्णी के 'गुंतता हृदय हे', 'झिरो मॅरेज', 'ट्रोलधाड', 'जाणीव नेणीव', 'वेध अंतरंगाचा', पुस्तकों को और कविता, ललित लेख, निबंध, नाटक को अखिल भारतीय स्तर और राज्य स्तर के कई दर्जेदार पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
समाचार 3308911172308544800
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list