Loading...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कन्हेरे फाउंडेशन व सावित्री शक्तिपीठ द्वारा आदर्श महिला पुरस्कार समारोह संपन्न


नागपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कन्हेरे फाउंडेशन, नागपुर तथा सावित्री शक्तिपीठ, नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में आदर्श महिलाओं के सम्मानचिन्ह प्रदान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम होटल टिबो इन, ए–1, होटल रेडिसन ब्लू के पास, नागपुर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।


क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के प्रेरणादायी विचारों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली आदर्श महिलाओं का इस कार्यक्रम में सम्मान किया गया। सामाजिक, शैक्षणिक, स्वास्थ्य, खेल तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को प्रमुख अतिथियों के हस्ते सम्मानचिन्ह, शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सुषमा देशमुख (स्त्रीरोग विशेषज्ञ), श्रीमती श्रद्धा ढोमणे (सायबर क्राइम पुलिस, नागपुर), डॉ. दीप्ती अंधारे (जैव प्रौद्योगिकी), श्रीमती देवकन्या कावळे (आशा वर्कर, ईएसआई हॉस्पिटल), किरण कलंत्री (फुटपाथ पाठशाला), डॉ. साबिया खान (मुस्लिम समाज में सामाजिक कार्य), श्रीमती लीनाताई पाटील (कुशल समुपदेशन), डॉ. अल्का कोल्हे (विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कार्यशाला), श्रीमती अर्चना दमाहे (महिला स्वरोजगार निःशुल्क प्रशिक्षण), श्रीमती स्मिता मेहेत्रे (साहित्य, कला एवं प्रबोधन) तथा श्रीमती हेमांगी डोनगावकर (खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान) को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती प्रतिभाताई कन्हेरे ने की। प्रमुख अतिथियों के रूप में डॉ. संध्या पवार, शैलताई जैमिनी, विशाखा येवतकर, डॉ. दीप्ती अंधारे, शीतल नेरकर तथा नॅश अली उपस्थित थे।
इस अवसर पर डॉ. संध्या पवार, शैलताई जैमिनी, शीतल नेरकर और नॅश अली ने महिलाओं को मार्गदर्शन दिया। शैलताई जैमिनी ने क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला।

सम्मानित अतिथियों की ओर से बोलते हुए डॉ. सुषमा देशमुख ने महिला स्वास्थ्य के विषय में मार्गदर्शन दिया, श्रद्धा ढोमणे ने साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने के उपाय बताए, जबकि डॉ. दीप्ती अंधारे ने जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र की जानकारी दी। किरण कलंत्री ने फुटपाथ पाठशाला के कार्यों की जानकारी दी। शीतल नेरकर और स्मिता मेहेत्रे ने सावित्री शक्तिपीठ के कार्यों का अवलोकन प्रस्तुत किया।

अध्यक्षीय भाषण में श्रीमती प्रतिभाताई कन्हेरे ने विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का प्रास्ताविक श्याम चौधरी (सहसचिव, कन्हेरे फाउंडेशन नागपुर) ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रा. देवल अढाऊ (उपाध्यक्ष, सावित्री शक्तिपीठ नागपुर) ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. सायली सारडे ने किया।

इस अवसर पर किशोर कन्हेरे (अध्यक्ष, कन्हेरे फाउंडेशन), अंकित कन्हेरे, डॉ. संगीता बानाईत, माया जोगे, मनीषा काटे, मनीषा अलोणे, संगीता शेरजे, गीतमाला वसाके, विद्या पाचघरे, राजश्री लेंडे, डॉ. अलका झाडे, वसुधा येनकर, अंजली सातपुते, वनिता लांडगे, विजय कन्हेरे, प्रतिक आर्य, राजेश रंगारी, राहुल पलाडे, विकास नेरकर, ऋषी कारुंडे, ईश्वर बरडे, गजानन चकोले, हेमावती, मोनाली फुलझेले, शीतल देशमुख, विजया धुमाळे, संजय बोकाडे, अजय महादुरे, हेमंत डोनगावकर, किशोर गायधने, वसंत कन्हेरे, अंशुल गुप्ता, निहार ढोले, विजय शेंडे सहित विभिन्न क्षेत्रों के मान्यवर, सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।
समाचार 8573748872431965253
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list