Loading...

सप्तरंग महिला चेतना मंच ने बृज की होली नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया


नागपुर। विदर्भ हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम सप्तरंग महिला चेतना मंच के मासिक कार्यक्रम की श्रृंखला में विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं को सम्मानित किया गया और राधा कृष्ण के बृज की होली नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हमारी मुख्य अतिथि सुश्री रक्षा पुरोहित और  निर्णायका सुश्री शुची पुरोहित के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। श्रीमती हेमलता मिश्रा मानवी ने सुमधुर आवाज में सरस्वती वंदना की। 


सप्तरंग संयोजिका डॉ स्वर्णिम सिन्हा ने मनमोहक अंदाज से मंच संचालन किया। प्रथम सत्र की शुरुआत सखियों को उपाधि देकर क्राउन पहनकर अबीर गुलाल लगाकर उन्हें सम्मानित करने का कार्यक्रम हुआ सभी सखियां बहुत इंजॉय की और खुशियों से पूरा प्रांगण खुशियों से गुलजार हो गया। फिर दूसरे सत्र में शुरू हुआ राधा कृष्ण के बिरज की होली नृत्य प्रतियोगिता। जिसमें महिलाएं बढ़ चढ़कर भाग लीं और उनके खूबसूरत नृत्य से पूरा सप्तरंग थिरकने लगा। 


इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सर्व श्रीमती सुषमा शर्मा+ लक्ष्मी वर्मा, सुविधि जयसवाल - सरिता, गीता चावला - विधि गवलानी, अमिता शाह - भारती रावल, मेघा अग्रवाल - सारिका विजयवर्गीय, अनिता गायकवाड़- रश्मि मिश्रा तृतीय रहीं, रजनी कौशिक - संजिता गुप्ता द्वितीय रहीं, ममता सिंह- ज्योति, छोबी  चक्रवर्ती -माया शर्मा प्रथम रहीं। प्रांगण में डॉ कृष्ण श्रीवास्तव , निर्मला पांडे, अपराजिता राजोरिया, सुषमा भांगे , विशाखा खंडेलवाल, किरण हटवार, उमा हरगान, रितु आसई  मन्नू मंडावी,  पुष्पा पाण्डे, अर्चना चौरसिया, अनीता गुप्ता, नंदा वजीर, छाया जयसवाल, शिवानी सिंह, अल्का देशपांडे, आदि सखियों की उपस्थिति से पूरा सदन महक उठा कार्यक्रम की समाप्ति बुद्ध संतोष बुधराजा द्वारा आभार व्यक्त से हुआ।
समाचार 945948462283916373
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list