Loading...

रीज़न कॉन्फ्रेंस 'रिद्धि सिद्धि' में लायंस क्लब अमेज पर अवार्ड्स की बौछार


नागपुर। हाल ही में ऑफिसर्स क्लब नागपुर में संपन्न डॉ किरण मोहता की रीज़न कॉन्फ्रेंस में  लायंस क्लब नागपुर अमेज की टीम ने अपने सेवा कार्य एवं प्रशासनिक सूझबूझ हेतु कई पुरस्कार अपनी झोली में दर्ज किए।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में चार्टर प्रेसिडेंट नितिन लोनकर को बेस्ट क्लब मेंटोर, एम। जे एफ सुरेश बाबर बेस्ट जोन चेयर पर्सन, एम जे एफ मोनाली लोनकर रीजन की बेस्ट लायन, एम जे एफ गुणवंत बालपांडे बेस्ट डिस्ट्रिक्ट चेयर पर्सन, साथ ही लियो क्लब के सौरभ कांबले,तनिष्क गौड़ तथा आरना गुजर क्रमशः बेस्ट लियो प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और ट्रेजरर के रूप में पुरस्कृत हुए।

वैसे ही कॉन्फ्रेंस में आयोजित प्रतियोगिताओं में क्लब ने बेस्ट सेक्रेटरी, बेस्ट ट्रेजरर, बेस्ट फोटो डिस्प्ले, बेस्ट रील और सर्वोत्तम बैनर परेड के अवॉर्ड अपने नाम किए।

क्लब अवॉर्ड्स में रीज़न रिद्धि सिद्धि ने बेस्ट विजनरी एक्टिविटी,बेस्ट मेंटल हेल्थ एक्टिविटी और बेस्ट सी क्यू आई हेतु गोल्ड अवॉर्ड्स क्लब को प्रदान।किए वही प्लैटिनम अवार्ड्स में बेस्ट यूथ एक्टिविटी, बेस्ट परमानेंट एक्टिविटी तथा बेस्ट चाइल्डहुड कैंसर।के क्षेत्र में प्राप्त किए।

गरिमामय समारोह में ये सारे सम्मान रीज़न चेयर पर्सन डॉ किरण मोहता ने पूर्व प्रांतपालों और लायन रुपेश मोहता के साथ मिलकर प्रदान किए। अमेज क्लब के सेक्रेटरी अविनाश बागड़े, ट्रेजरर सतीश वानखेड़े,वरिष्ठ लायन हेमंत व दर्शना अडगांवकर, कीर्ति व मनोज खेरडे, प्रशांत व अश्विनी गिरीपुंजे, कीर्ति कालसरपे, नलिनी बाबर, रामदास व लता ठाकरे, नीलिमा पाठक,स्मिता सोमकुवर, संजय पाठक प्रमुखता से उपस्थित थे।
समाचार 1963893196220588120
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list