Loading...

संत सुखरामदास बरसी निमित्त निकली स्कूटर रैली


नागपुर। संत सुखरामदास साहिब की 16 जुलाई से आयोजित त्रिदिवसीय बरसी निमित्त जरीपटका के साईं वसणशाह दरबार से भव्य स्कूटर रैली निकाली गई. प्रारंभ में साईं कमल कुमार जग्यासी ने अरदास कर विश्व शांति एवं कल्याण की प्रार्थना की. भजन-कीर्तन भी प्रस्तुत किए गए. संत वसणशाह दरबार, उल्हासनगर के गद्दीनशीन साईं कालीराम के आशीर्वाद से निकली रैली में शामिल सैकड़ों महिला-पुरुष भक्तों ने हाथों में सनातन धर्म-ध्वजा लेकर संतों के जयकारे लगाते हुए आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया. 

धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर आस्था जताई. साईं मोहनलाल जग्यासी, साईं ठाकुरदास जग्यासी, साईं सन्नी कुमार, राजेश जग्यासी,  पं. मुरलीधर शर्मा व पंचायत के अध्यक्ष सुरेश जग्यासी के मार्गदर्शन में निकली रैली का समापन वापस दरबार में हुआ. सफलतार्थ पूज्य पंचायत रोहिड़ी डिवीजन एवं संत वसणशाह सेवा मंडल के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रयास किए.
समाचार 5534865859546942189
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list