स्व. विशाल मोहनकुमार भगत की स्मृति में आरोग्य सहायता योजना का शुभारंभ
https://www.zeromilepress.com/2026/07/blog-post_443.html
नागपुर। राजस्थानी ब्रह्म समाज, नागपुर द्वारा समाज सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्व. विशाल मोहनकुमार भगत आरोग्य योजना का शुभारंभ किया गया। यह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद राजस्थान मूल के ब्राह्मण परिवारों को चिकित्सा उपचार हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। योजना का शुभारंभ विश्वजीत भगत द्वारा अपने स्वर्गीय भाई स्व. विशाल मोहनकुमार भगत की पावन स्मृति में स्थापित आरोग्य सहायता निधि के माध्यम से किया गया, जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
राजस्थानी ब्रह्म समाज भवन में आयोजित शुभारंभ समारोह में अंशुल मिश्रा, डॉ. सुधीर शर्मा, संजय पालीवाल एवं श्रीमती गायत्री शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधुओं ने इस जनहितकारी योजना का स्वागत करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी पहल बताया।
योजना के माध्यम से गंभीर बीमारियों के उपचार, अस्पताल में भर्ती, आवश्यक दवाइयों की खरीद तथा रक्त जांच, एक्स-रे, सीटी स्कैन एवं एमआरआई जैसी आवश्यक चिकित्सा जांचों में सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
समारोह में मोहन उपाध्याय, महेंद्र शर्मा, शरद शर्मा, शशिकांत शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, संजय शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, श्याम वैद्य, दीपक शर्मा, धनराज पुरोहित, अभिषेक शर्मा, राजेश शर्मा, महेंद्र पुरोहित, जुगलकिशोर शर्मा, कैलास शर्मा, नंदकिशोर शिवाल, रवि शर्मा, मोहन शर्मा, अतुल वैद्य, गौरव शर्मा, रोहित शर्मा, मीना जोशी, शालिनी पाखला सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन आनंद चौबे ने किया।
