Loading...

सावित्रीबाई फुले के योगदान को आज की पीढ़ी को याद रखना होगा : डॉ रवि गिरहे


आसमान फाउंडेशन द्वारा मनाई जयंती 

नागपुर। विदर्भ क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में कार्यरत सामाजिक संस्था आसमान फाउंडेशन द्वारा हाल ही क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले जयंती बड़े उल्लास के साथ मनाई गई।  इस अवसर पर स्कूली बच्चों को स्कूल बैग का वितरण किया गया।


कार्यक्रम में डॉ रवि गिरहे अध्यक्ष आसमान फाउंडेशन, सचिव नरेश शेंडे, सहसचिव विभा विंचुरकर, डॉ साधना थोते, दिनेश टेकाडे, जयश्री वडोदकर, पूजा शेंडे, आसमान महिला क्रेडिट सोसायटी की अध्यक्षा मेघा गिरहे, प्रमोद हेडाऊ, पायल काले व अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। 

डॉ रवि गिरहे द्वारा अपने अध्यक्षीय संबोधन में महिलाओं व बच्चों को आगाह किया कि उन्हें प्राप्त स्वतंत्रता के लिए सावित्रीबाई फुले, महात्मा फुले, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जैसे अनेक महापुरुषों का योगदान रहा है। इसलिए उनके आदर्शों का सम्मान करते हुए हमारे समाज व देश को एकसूत्र बनाने में सहयोग करना होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ साधना थोते ने तथा आभार प्रदर्शन विभा विंचुरकर द्वारा किया गया।
समाचार 5952134160673127389
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list