सिंधु युवा फोर्स की नई कार्यकारिणी का गठन
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_54.html
गुड्डू केवलरामानी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
नागपुर। सामाजिक संस्था सिंधु युवा फोर्स की नई कार्यकारिणी का गठन आज निर्विरोध किया गया। चुनाव अधिकारी के रूप में दिलीप आडवानी और नरेश दुलवानी उपस्थित रहे। गुड्डू केवलरामानी (अध्यक्ष), एड. कमल आहूजा (महासचिव), महेश केवलरामानी (उपाध्यक्ष), सुनील बिखानी (सचिव), नितिन ढोलवानी (सह सचिव ), राकेश खुशालानी (कोषाध्यक्ष), तुलसी सचदेव (पी आर ओ)।
इन्हें पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए सर्व सहमति से चुना गया। सामाजिक संस्था सिन्धु युवा फोर्स की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुना जाना न केवल संस्था के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक सकारात्मक संकेत है। आपसी सहमति से चुनी गई ये टीम संगठन की एकता और साझा विज़न को दर्शाती है।
जब किसी संस्था में चुनाव आपसी सहमति से होते हैं, तो यह सिद्ध करता है कि सभी सदस्यों का एक दूसरे पर अटूट विश्वास है। गुड्ड केवलरामानी और अन्य संस्थापक के नेतृत्व में पूरी टीम का चयन ये दर्शाता है कि संस्था में गुटबाजी के बजाय सेवाभाव को प्राथमिकता दी गई है। जहां एकता होती है वहां जीत हमेशा निश्चित होती है और सामाजिक विरासत को सहेजने के कार्यों में एक नई ऊर्जा और नए विचार देखने को मिलते हैं।
इस अवसर पर ओमप्रकाश बतरा, नंदलाल मनशानी, प्रदीप बालानी, सुंदर मूलचंदानी, मुकेश चौधरी, पिंकी केवलरामानी, सोनू चेलानी, मोहन मुलचंदानी, कुमार खुशालानी, दीपक वाधवानी, संजय हेमराजानी, प्रकाश केवलरामानी, राजेश साधवानी, जगदीश केवलरामानी, प्रकाश आनंदानी, जीतू लालवानी, मयूर क्रिशनानी, गुल वासवानी, दिलीप मीरानी, नंदलाल जयसिंघानी, प्रकाश लालवानी, पीयूष हासनानी, इंद्रकुमार खिलवानी, नरेश आलवानी, टोनी मूलचंदानी, दीपक आडवानी, केशव निचवानी, दिनेश केवलरामानी, रोहित चौधरी, मनोज जानियानी, नंदलाल वासवानी, सुनील मोटवानी, अमर कटारिया, नितिन गोधानी, राजेश भट्ट उपस्थित थे।
