अभिवादन मेजर साहब ने भावविभोर कर दिया
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_56.html
कलामंच का स्नेहांचल में सरस आयोजन
नागपुर। कलामंच के तत्वावधान में अभिवादन मेजर साहब का भावपूर्ण आयोजन इंदिरा नगर स्थित स्नेहांचल परिसर पर किया गया जिसमें वक्ताओं के मार्मिक उद्बोधन ने भावविभोर कर दिया ।मेजर हेमंत जकाते को समर्पित इस कार्यक्रम में मंच पर शिक्षाविद डा वेदप्रकाश मिश्रा,गौरव सैनिक असोशिएशन के अध्यक्ष विलास दवने,डा संगीता डफ, डा मीना मिश्रा और कलामंच के संस्थापक नरेंद्र सतीजा उपस्थित थे।
अतिथि स्वागत अनिल खत्री, डा आशीष मोदी, पूनम विश्वकर्मा और अधिवक्ता विनोद काशिमकर ने किया।सुपरिचित गायिका मानसी भांदक्कर द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण गीत इतनी शक्ति हमें देना दाता के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। इस दौरान मेजर हेमंत जकाते लिखित कविता पावन चार धाम का लोकार्पण किया गया।साथ ही उनकी स्मृति में वटवृक्ष का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में डा संतोष मोदी, एस पी सिंह और अविनाश बागडे ने भी विचार रखे।मेजर जकाते की सेवाओं का जिक्र करते हुए डा मिश्रा ने कहा कि उनका जीवन अपने आप में एक आदर्श है।उनके बेहद भावनात्मक उद्बोधन ने आंखें नम कर दीं । प्रस्तावना अनिल मालोकर ने रखी।कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र सतीजा ने किया ।आभार रानू विश्वकर्मा ने माना। राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
