Loading...

श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज महिला मंडल का 'व्रज की होली के रंग, महिला मंडल के संग'


नागपुर। श्री नागपुर गुजराती ब्रह्म समाज महिला मंडल द्वारा श्रीमती वोल्गा बेन ठाकर की अध्यक्षता में आयोजित 'व्रज की होली के रंग, महिला मंडल के संग' कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और आनंद के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला मंडल की बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और होली के रंगों का उल्लासपूर्ण वातावरण बनाया।

कार्यक्रम के दौरान संगीता बेन की मंडली की गीत-संगीत की मधुर प्रस्तुति 'होली के रसिया' ने सभी का मन मोह लिया साथ ही स्वादिष्ट गरम समोसे और ठंडी कुल्फी की व्यवस्था करने के लिए हंसा बेन, राजश्री बेन और रोशनी बेन का भी विशेष धन्यवाद किया गया।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि कई बहनें राधा कृष्ण और गोपी के वेश में शामिल हुईं, और आकर्षक पुरस्कार भी जीते, जिससे पूरे वातावरण में व्रज की होली का सजीव अनुभव हुआ। उनकी रंग- बिरंगी वेशभूषा और उत्साह ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक एवं यादगार बना दिया। किरण दवे, हिना जोशी, राजश्री भट्ट, नीता शुक्ला, गीता मेहता, विभूति दवे, पूर्वी ठाकर, मिली ठाकर, साधना जोशी आशु व्यास, दीप्ति पंड्या आदि ने सफलतार्थ प्रयास किए।
समाचार 911126453916182568
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list