Loading...

ऑरेंज सिटी म्युझिकल ग्रुप द्वारा 'वो नारी है' संगीतमय प्रस्तुती


नागपुर। ऑरेंज सिटी म्युझिकल ग्रुप द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'वो नारी है' का भव्य संगीतमय कार्यक्रम साइंटिफिक सभागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक व गायक अनिल धकाते हैं, जबकि संकल्पना गायिका पूनम मिर्जा की थी। संचालन रीना पुरी ने अपनी विशिष्ट शैली में किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महाराष्ट्र लावणी सम्राट व सिने अभिनेत्री शिल्पा शाहीर का विशेष आमंत्रण था।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी गायक-गायिकाओं द्वारा एक साथ गाए गए 'वंदे मातरम' गीत से हुई। इसके बाद प्रदीप मार्कंडेय ने 'मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया' से रंग जमाया। साथ ही नरेंद्र मातूकर 'गोरी तेरा गाव बडा प्यारा', संगीता गाणोरकर 'गुडिया हमसे रूठी रहोगी', राजेश नागपुरे 'मैने पूछा चांद से' सतीश राठौर 'ये चाँद सा रोशन चेहरा', राकेश वाघमारे 'चेहरा है या चाँद खिला है' आराध्य पूरी 'सजना है मुझे सजना के लिए', पूनम मिर्जा 'तू कितनी अच्छी है', पूजा राठौर 'ओ मेरे सोना रे सोना रे', 

सेजल बोरकर 'होंठो में ऐसी बात', नाव्या राठौर 'दिल है छोटासा', हर्षाना बिरे 'प्यार दो प्यार लो', नीलिमा खंगार 'रुक रुक अरे बाबा रुक', स्वरा मातुरकर 'एक राधा एक मीरा' सुनयना खाड़े 'मेरी सााँसो को जो महका रही है', कार्यक्रम का आकर्षण अनिल धकाते और पूनम मिर्जा गाया 'राधा कैसे ना जले' रहा। राजेश कांडलकर आणि  अम्रिता मित्रा 'वादा रहा सनम' संजय बोरकर आणि नीलिमा खंगार 'कह दू तुम्हें' राजेश नागपुरे आणि कंचन चट्टे 'तुम मि ले, दिल खिले' ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन आकाश उकुंडे के 'पिया बोले पिया बोले' गीत से हुआ। कार्यक्रम में डॉ. रवी धकाते, शकुंतला धकाते आणि नीलिमा धकाते उपस्थित रहे।
समाचार 2502340638155988272
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list