Loading...

कुनबी ओबीसी कृति समिति नागपुर ने विभिन्न मुद्दों का सौपा निवेदन


नागपुर। ओबीसी जाति जनगणना व किसानों के मुद्दों को लेकर जिल्हाधिकारी कार्यालय के माध्यम से मा. राष्ट्रपति के नाम निवेदन नागपुर सर्व शाखीय कुनबी ओबीसी कृति समिति नागपुर की ओर से देश में ओबीसी जाति आधारित जनगणना कराने, किसानों पर लगाए गए टैक्स को कम करने तथा ओबीसी वर्ग को न्याय दिलाने की मांग को ओर युजीसी लागू करणे को लेकर जिल्हाधिकारी कार्यालय माध्यम से भारत के राष्ट्रपती मा. द्रौपदी मुर्मू, भारत के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, केंद्र परिवहन रोड मंत्री, जनगणना आयुक्त, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री इनको निवेदन देने के लिए सादर किया गया। यह निवेदन जिलाधिकारी कार्यालय नागपुर के माध्यम से मा. राष्ट्रपति मा. द्रौपदी मुर्मू को भेजा जायेगा।

समिति के संयोजक राजेश बापूरावजी काकडे के नेतृत्व में दिए गए इस निवेदन में कहा गया है कि आगामी जनगणना में ओबीसी समाज की सही जानकारी के लिए अलग कॉलम रखा जाए, जिससे ओबीसी समाज की वास्तविक संख्या सामने आ सके। इससे सरकार की योजनाओं और नीतियों में इस वर्ग को उचित प्रतिनिधित्व मिल सकेगा।

निवेदन में किसानों की समस्याओं का भी उल्लेख करते हुए कहा गया कि भारतीय किसानों पर लगाए गए विभिन्न प्रकार के टैक्स को कम किया जाए तथा किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ओर किसानी करनेके के लिये प्रति एकड किसान को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।इसके अलावा ओबीसी समाज के छात्रों और युवाओं के शैक्षणिक, आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा पारित यूजीसी से संबंधित प्रावधानों को तुरंत लागू करने की भी मांग की गई है। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर सरकार द्वारा जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो ओबीसी समाज द्वारा राज्य और देश स्तर पर बड़े आंदोलन किए जाएंगे।

इस अवसर पर राजेश काकडे (संयोजक), सुरेश गुडधे पाटील, पुरुषोत्तम शहाणे, पांडुरंग वाकडे, जानराव केदार, राजेंद्र ढवळे, राजेंद्र काकडे, रवी देशमुख, नरेश बरडे, गुणेश्वर आरीकर, किशोर जिचकार, दीपक कापसे, बाळा शिंगणे, राज तिजारे, परमेश्वर राऊत, अंजली साळवे, अर्चना बरडे, मंदाताई बोबडे, कल्पनाताई मानकर, अशोक काकडे, सुरेश कोंगे, एकनाथ काळमेघ, रमेश राऊत, नरेश रोकडे, राजेंद्र शहाने, सुरेशराव लांबट पाटील, नारायण शहाणे, रमेश वाघमारे, सुनील राऊत, बबनराव गांजरे, रमेश पिसे, प्रशांत रिनके, माधुरी बोबडे, रमेश टाले, वासुदेव महाजन, परमेश्वर राऊत, आशिष तायवाडे, कुंदा राऊत सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
समाचार 1977965235611755502
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list