'एकात्म मानव दर्शन और भारतीय समाज' पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी
https://www.zeromilepress.com/2026/03/blog-post_89.html
नागपुर। महाराष्ट्र राज्य हिन्दी साहित्य अकादमी तथा राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग और दर्शन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में "एकात्म मानव दर्शन और भारतीय समाज" विषय पर १३ और १४ मार्च को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। उल्लेखनीय है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती के अवसर पर आयोजित इस संगोष्ठी का उद्घाटन १० बजे नागपुर विश्वविद्यालय के भाषा भवन सभागार में होगा।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. मनाली क्षीरसागर करेंगी तथा भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला के अध्येता प्रो. बृजेन्द्र पाण्डेय बीज वक्तव्य देंगे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनोज पाण्डेय ने नगर के प्रबुद्ध समाज को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
