Loading...

सुशीला नगर में झूलेलाल जयंती


निकलेगी बहराणा साहब शोभायात्रा

नागपुर। सुशीला नगर सिंधी पंचायत द्वारा झूलेलाल जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए सभा का आयोजन किया गया। सुशीला नगर सिंधी पंचायत के कोषाध्यक्ष प्रकाश खियानी ने कहा कि झूलेलाल जी सिंधी हिन्दुओं के उपास्य देव हैं, जिन्हें इष्ट देव के रूप में पूजा जाता है। उनके उपासक उन्हें वरुण (जल देवता) का अवतार मानते हैं। वरुण देव को सागर के देवता, सत्य के रक्षक और दिव्य दृष्टि वाले देवता के रूप में भी जाना जाता है। सिंधी समाज में यह विश्वास है कि जल से ही सभी सुखों की प्राप्ति होती है।

उन्होंने बताया कि वरुण अवतार साईं श्री झूलेलाल जी का जन्म दिवस चेट्रीचंड्र शुक्रवार 20 मार्च 2026 को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य श्री साईं झूलेलाल मंदिर में हासानी परिवार एवं दादा शंकरलाल ठाकुर के सहयोग से शाम 6 बजे मूर्ति अभिषेक, पूजा-अर्चना एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के उपरांत बहिराणा साहेब जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो कि हीरा नगर, मातेश्वरी भवन रोड, सुशीला नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण करेगी। शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। अंत में हितेश चंदवानी परिवार द्वारा महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर सुशीला नगर सिंधी पंचायत के अध्यक्ष हितेश चंदवानी, प्रकाश खियानी, मनोज अंगनानी, भीष्मदास भाटिया, विकी आहूजा, हरीश चंदवानी, दीपक होटलानी, मनोज जोशी, ओमप्रकाश खत्री, जय कुकरेजा, राहुल नेनानी, पैसूमल आसूदानी, सनी पंजवानी, अंकुर लालवानी, कन्हैया नानवानी, महेश उतमानी, बंटी कुकरेजा, सोनू अंगनानी, हरीश अंगनानी, उमेश हिरवानी, धनेश खत्री, दिलीप कुंदवानी,नीरज गंगवानी , दीपक मिरानी, महेश उतमानी, सहित सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।
समाचार 6096133913582866122
मुख्यपृष्ठ item

ADS

Popular Posts

Random Posts

3/random/post-list

Flickr Photo

3/Sports/post-list